होम = Breaking = लोकसभा स्पीकर के चैंबर में गाली गलौज का वीडियो किरेन रिजिजू ने किया शेयर, कहा- प्रियंका गांधी ने उकसाया

लोकसभा स्पीकर के चैंबर में गाली गलौज का वीडियो किरेन रिजिजू ने किया शेयर, कहा- प्रियंका गांधी ने उकसाया

Om Birla News: संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर का एक वीडियो सोशल मीडिया X पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “यह एक गैर-कानूनी वीडियो क्लिप है जिसे कांग्रेस के एक MP ने तब बनाया था जब 20-25 कांग्रेस MP माननीय स्पीकर के चेंबर में घुसे, उन्हें गालियां दीं और माननीय प्रधानमंत्री को धमकाया।” केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चेंबर में जाकर गाली गलौज की।

सदन का हिस्सा होता है स्पीकर का चैंबर

स्पीकर का चैंबर सदन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, यहां किसी भी तरह की वीडियो रिकॉर्डिंग नियमों के खिलाफ है। मामले को लेकर जांच जारी है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 4 फरवरी को बनाया गया। वीडियो बनाने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है।  वीडियो शूट को लेकर जांच की जा रही है और दोषी सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

ये भी पढ़ें: कल जो हुआ वो काले धब्बे की तरह था: कांग्रेसी सांसदों के PM की कुर्सी घेराव पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला

बंगाल