होम = Cover Story Big = केरल में ‘चूड़ीदार सलवार’ पहनकर आई प्रिंसिपल को गार्ड ने स्कूल गेट पर रोका, नाराज़ प्रिंसिपल ने दिया धरना

केरल में ‘चूड़ीदार सलवार’ पहनकर आई प्रिंसिपल को गार्ड ने स्कूल गेट पर रोका, नाराज़ प्रिंसिपल ने दिया धरना

by | Feb 6, 2026 | Cover Story Big, Others

Kerala School Dress Code Row: केरल के कोल्लम स्थित कोट्टारकारा में ईश्वरविलासम् हायर सेकेंडरी स्कूल के गार्ड ने कथित ‘चूड़ीदार सलवार’ पहनने के चलते प्रिंसिपल को प्रवेश देने से इनकार कर दिया। इसके बाद नाराज प्रिंसिपल स्कूल गेट के बाहर धरने पर बैठ गई। मौके पर पुलिस के आने के बाद हेडमिस्ट्रेस को स्कूल में प्रवेश मिला है। मामले में पुलिस ने गार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामले में क्या कहना है प्रिंसिपल का

प्रिंसिपल ने कहा, “मैंने घंटों बाहर इंतजार किया। पुलिस के आने के बाद ही मैं अंदर जा सकी। ऐसा कोई नियम नहीं है जो स्कूल में चूड़ीदार पहनने से रोकता हो. इस घटना ने मुझे गहरा मानसिक तनाव दिया है।

क्या है नियम?

महिला शिक्षकों के लिए आमौत पर कोई ट्रेस कोड नहीं है, लेकिन उनके लिए शालीन और औपचारिक कपड़े पहनकर स्कूल आना अनिवार्य है। महिला शिक्षक साड़ी, सलवार-कमीज या चूड़ीदार-कुर्ता जैसे पारंपरिक कपड़े पहनकर स्कूल जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या, पुलिस CCTV से हमलावरों की कर ही है पहचान

बंगाल