होम = Breaking = शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल खुद रखेंगे दिल्ली HC में अपना पक्ष, जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका पर नोटिस जारी

शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल खुद रखेंगे दिल्ली HC में अपना पक्ष, जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका पर नोटिस जारी

Kejriwal Appears in Delhi HC: दिल्ली हाईकोर्ट में सीबीआई ने शराब नीति मामले में निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है। मामले को लेकर कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने मामले से जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा को हटाने की याचिका दायर की। इस दौरान कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर सीबीआई को नोटिस भेजा है। मामले की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होगी।

केजरीवाल ने कोर्ट को बताया केस में स्वयं करेंगे पैरवी

सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल ने अपने स्व-पहचान से जुड़े आवेदन के संबंध में हाई कोर्ट को संबोधित किया। उन्होंने कोर्ट को बताया कि स्वयं अपना पक्ष रखने वाले याचिकाकर्ताओं के लिए ई-फाइलिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है, इसलिए वे अपनी याचिका की हार्ड कॉपी लेकर आए हैं। इस पर पीठ ने उनसे पूछा कि क्या वह अपना पक्ष खुद रखेंगे, जिसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि वह मामले की पैरवी स्वयं करेंगे और अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक उन्होंने किसी वकील को नियुक्त नहीं किया है।

सीबीआई ने याचिका पर जताई आपत्ति

मामले सीबीआई की ओर से पेश हुए वकील तुषार मेहता ने केजरीवाल की याचिका पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह आवेदन खारिज होता है तो याचिकाकर्ता के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है। वहीं कोर्ट ने स्पष्ट किया कि वह इस याचिका पर सुनवाई करेगा और सीबीआई से जवाब दाखिल करने को कहा है, जिसमें केजरीवाल ने आबकारी नीति मामले में न्यायाधीश को हटाने की मांग की है।