होम = Cover Story Top = कथित अश्लील वीडियो पर कर्नाटक सरकार का कड़ा ऐक्शन, DGP रामचंद्र राव को किया सस्पेंड

कथित अश्लील वीडियो पर कर्नाटक सरकार का कड़ा ऐक्शन, DGP रामचंद्र राव को किया सस्पेंड

DGP Ramachandra Rao: कर्नाटक (सिविल राइट्स एनफोर्समेंट) के डीजीपी रामचंद्र राव का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार ऐक्शन में आ गई है। सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए डीजीपी राव को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, कथित वायरल वीडियो में डीजीपी राव आत्तिजनक हालत में महिला संग दिख रहे हैं। हालांकि, डीजीपी राव ने इन सभी आरोपों को खारिज किया और कहा है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

क्या कहा कर्नाटक सरकार ने

वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने ऐक्शन लेते हुए मामले में वीडियो जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि विस्तृत जांच के बाद ही डीजीपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा, “हम कार्रवाई करेंगे। कोई भी क़ानून से ऊपर नहीं है।”

कन्नड़ ऐक्ट्रेस रान्य के पिता हैं डीजीपी राव

रामचंद्र राव साल 2025 में उस समय विवादों में घिर गए थे जब उनकी सौतेली बेटी और कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी को प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोपों के बाद कंपलसरी लीव पर भेज दिया गया था। आरोप यह था कि प्रोटोकॉल उल्लंघन के कारण ही रान्या को गिरफ्तारी से पहले बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक से बचने का मौका मिला था। अगस्त में, उन्हें वापस बुलाया गया और डीजीपी के पद पर तैनात किया गया। राव इस साल मई में रिटायर होने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: जयशंकर की पोलैंड को खरी-खरी, कहा- आप आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ दिखाओ

Tags : karnata