होम = Cover Story Latest = RSS प्रमुख मोहन भागवत का ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ कमाल का है, उनकी बातों ने दिल छू लिया: फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर

RSS प्रमुख मोहन भागवत का ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ कमाल का है, उनकी बातों ने दिल छू लिया: फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर

RSS centenary event in Mumbai: बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। करण जौहर ने मीडिया से बात करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के भाषण पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरएसएस प्रमुख की तारफी करते हुए कहा कि मोहन भागवत का ‘सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है’। उन्होंने  कहा, “मैं मिस्टर भगवत को उनके विचारों और प्रेरणाओं के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने हमें अपना समय दिया। फिल्म जगत के कई लोग यहां आए थे। उनके शब्दों ने मुझे इमोशनल कर दिया।”

मधुर भंडारकर ने भी मोहन भागवत की तारीफ की

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि मैं यहां आया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम था। मोहनजी ने कई विषयों पर बात की जो मुझे बहुत पसंद आई। उन्होंने देशभक्ति, संस्कृति और विरासत के बारे में बात की। उन्होंने आरएसएस के बारे में लोगों की सोच पर भी चर्चा की।

आरएसएस के कार्यक्रम में ये सितारे भी हुए शामिल

संगठन की शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर आरएसएस ने ‘संघ की 100 साल की यात्रा: नए क्षितिज’ विषय पर दो दिवसीय व्याख्यान सीरीज का आयोजन किया। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में अक्षय कुमार, प्रीतम, रवीना टंडन, अनन्या पांडे और करण जौहर समेत फिल्म जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम शनिवार को शुरू हुआ और रविवार को समाप्त हुआ। सलमान खान पहले दिन उपस्थित थे। कार्यक्रम के वीडियो ऑनलाइन खूब वायरल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, ‘जब संघ कहेगा, दायित्व छोड़ दूंगा’