Jio Frames Smart Glasses : रिलायंस जियो ने आज यानि शुक्रवार को स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च कर दिए हैं। Jio Frames एक AI पावर्ड स्मार्ट ग्लासेज हैं जिसके जरिए आप फोटॉग्रफी और वीडियोज रिकॉर्ड कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि जियो के यह स्मार्ट ग्लासेज, मेटा रे-बैन ग्लासेज को टक्कर देंगे। रिलायंस के नॉन-एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश अंबानी ने रिलायंस AGM में जियो फ्रेम्स को पेश किया। चलिए इसके बारे में डिटेल मे जानते हैं।
JIO FRAMES एक तरह के स्मार्ट ग्लास हैं। इसमें मेटा के रे-बैन ग्लासेज जैसी खासियतें देखने को मिलेगी। यह स्मार्ट चश्में बैटरी, स्पीकर और AI से लैस होंगे। जियो के मुताबिक इन स्मार्ट ग्लायेज को खास भारत की जरुरतों को देखते हुए बनाया है।
इसमें आपको कई सारी भारतीय भाषा को भी सपोर्ट करेगा। रिलायंस के नॉन-एजीक्यूटिव डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा है कि उनका स्मार्ट ग्लास एक हैंड्स-फ्री, AI-पावर्ड साथी की तरह काम करेगा। उनके अनुसार इसे भारत के रहने, काम करने के लिए डिजाइन किया गया है।
जानें इसके Features ?
- Jio Frames HD तस्वीरें खींच सकता है।
- वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
- सोशल मीडिया पर लाइव भी जा सकता है।
- खींची गई सभी तस्वीरें और वीडियो अपने आप जियो AI क्लाउड में सेव हो जाते हैं।
- इस चश्मे में बिल्ट-इन ओपन-ईयर स्पीकर लगे हैं ।
- मीटिंग करने, संगीत सुनने, पॉडकास्ट का मजा लेने और कॉल कर सकते है।
ये भी पढ़े : TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और खास बातें

