ISRO VSSC Vacancy 2025 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर दिया है। इसरो ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) और अन्य स्पेस सेंटर्स में साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस अभियान के तहत कुल 17 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 06 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों का विवरण
- भर्ती के तहत पोस्ट कोड 1554 से 1558 की नियुक्तियां मुख्य रूप से VSSC में होंगी।
- पोस्ट कोड 1559 और 1560 के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग इसरो के अन्य सेंटर्स में की जाएगी।
योग्यता मानदंड
- उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/संस्थान से संबंधित विषय में बीई/बीटेक और एमई/एमटेक होना जरूरी है।
- बीई/बीटेक में न्यूनतम 65% अंक और एमई/एमटेक में कम से कम 60% अंक (सभी सेमेस्टर का औसत) होने चाहिए।
- केवल वही उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने 31 मई 2013 से पहले एएमआईई के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हो।
आयु सीमा
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 06 अक्टूबर 2025 तक 30 वर्ष होनी चाहिए।
- यानी आवेदक का जन्म 06 अक्टूबर 1995 से पहले और 06 अक्टूबर 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।
- केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों, पूर्व सैनिकों और PwBD उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
वेतनमान और भत्ते
- चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 10 के तहत ₹56,100 से ₹1,77,500 तक बेसिक सैलरी मिलेगी।
- इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता (TA) भी दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Career’ टैब पर क्लिक करें।
- साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों के लिए ‘Apply Now’ लिंक चुनें।
- मांगी गई सभी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- निर्धारित ऑनलाइन फीस का भुगतान करके फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लें।
जरूरी तारीखें
- आवेदन प्रक्रिया शुरू: 22 सितंबर 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 06 अक्टूबर 2025
- परीक्षा की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है जो इसरो में वैज्ञानिक/इंजीनियर के रूप में करियर बनाना चाहते हैं।
ये भी पढ़े : GST 2.0 का असर: कीमतों में गिरावट के बाद बाजारों में जबरदस्त रौनक, AC-TV की भारी बिक्री

