होम = Others = इजरायल ने खामनेई को बताया मॉडर्न हिटलर, कहा- उन्हें जीने का अधिकार नहीं

इजरायल ने खामनेई को बताया मॉडर्न हिटलर, कहा- उन्हें जीने का अधिकार नहीं

by | Jun 19, 2025 | Others

नई दिल्ली। ईरान और इजराइल के बीच जंग का आज सातवां दिन है। इस बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान में अब सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत कोई भी इंसान अब सुरक्षित नहीं है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि हम ईरान से इजराइल पर हमले की पूरी कीमत वसूल कर रहेंगे।

रक्षा मंत्री ने बताया हिटलर

वहीं इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने अयातुल्ला खामेनेई को मॉडर्न हिटलर बता दिया है। उन्होंने कहा कि खामेनेई जैसे तानाशाह को जिंदा रहने का बिल्कुल भी अधिकार नहीं है। खामनेई ने अपने एजेंटो के जरिए हमेशा इजरायल को खत्म करना चाहा है।

ईरान ने दागीं 30 मिसाइलें

बता दें कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज का यह बयान आज सुबह इजरायल के चार शहरों- राजधानी तेल अवीव, बीर्शेबा, रमत गण और होलोन पर हुए ईरानी मिसाइल हमलों के बाद आया है। ईरान ने इजरायल पर 30 मिसाइलें दागीं थीं, जिनमें 7 मिसाइल तेल अवीव में स्थित इजराइली स्टॉक एक्सचेंज की बिल्डिंग और बीर्शेबा में एक अस्पताल पर गिरी थीं।

बंगाल