होम = News Latest = भारत-पाक मैच से पहले प्रेमदासा स्टेडियम की पिच दिखी कवर्ड; आसमान में छाए काले बादल, जानिए कितनी प्रतिशत है बारिश की संभावना

भारत-पाक मैच से पहले प्रेमदासा स्टेडियम की पिच दिखी कवर्ड; आसमान में छाए काले बादल, जानिए कितनी प्रतिशत है बारिश की संभावना

by | Feb 14, 2026 | News Latest, Others

Ind vs Pak Match Weather Report: टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को श्रीलंका के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान के बीच ग्रुप स्टेज का मैच खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले यानी शनिवार बारिश के चलते स्टेडियम की पिच कवर्ड देखी गई। रिपोर्ट है कि शुक्रवार की रात को भी बारिश हुई थी। अगले दिन दोपहर के वक्त आसमान में काले बादल छाए दिखे। ऐसे में मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शक वहां के मौसम रिपोर्ट पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

श्रीलंका के मौसम विभाग ने क्या बताया

भारत-पाक मैच से पहले श्रीलंका के मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की आशंका जताई है, जिससे मैच के दौरान लगातार बारिश की संभावना बढ़ गई है। प्राकृतिक आपदा प्रारंभिक चेतावनी केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, मैच के समय मौसम में बदलाव हो सकता है, जिससे भारत-पाकिस्तान मुकाबले में बारिश की वजह से बाधा आने की आशंका बढ़ जाती है। हालांकि, मैच के दिन बारिश होने की 94% संभावना जताई गई है।

बारिश रुकने के अगले 20 मिनट में मैच शुरू होने का दावा

बता दें कि प्रेमदासा स्टेडियम मॉर्डन तकनीक से लैस है। यहां 35 हजार से ज्यादा दर्शक एक साथ मैच बैठकर देख सकते हैं। अगर मैच के शुरू होने से पहले या बीच में बारिश होकर बंद होती है तो अगले 20 मिनट में खेल को दोबारा शुरू किया जा सकता है।

अंपायर 5 ओवर का मैच करवा सकते हैं

रविवार शाम 7:00 बजे से शुरू होने वाले मैच में अगर बारिश के कारण देरी होती है, तो अंपायर 5 ओवर के मैच के लिए रात 10 बजे तक इंतजार कर सकते हैं। हालांकि, आधिकारिक समय सीमा में बदलाव हो सकता है। चूंकि यह भारत-पाकिस्तान का मैच है, इसलिए नियमों के अनुसार अंपायर खेल शुरू करने के लिए थोड़ा और इंतजार कर सकते हैं।

मैच कैंसल हुआ तो मिलेंगे 1-1 अंक

अगर मैच बारिश के वजह कैंसल किया जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। इसका असर प्वाइंट्स टेबल पर भी देखने को मिल सकता है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही अपनी जगह पक्की करने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेंगे, लेकिन कुदरत का खेल कुछ और ही इशारा कर रहा है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: आयरलैंड ने ओमान पर की 96 रनों से जीत दर्ज, कप्तान टकर ने खेली 94 रनों की पारी

बंगाल