होम = Others = T20 World Cup Final: भारत की जीत पर PM मोदी से लेकर धोनी, कोहली, रोहित समेत पूर्व पाक क्रिकेटरों का आया रिएक्शन, पढ़ें किसने क्या कहा

T20 World Cup Final: भारत की जीत पर PM मोदी से लेकर धोनी, कोहली, रोहित समेत पूर्व पाक क्रिकेटरों का आया रिएक्शन, पढ़ें किसने क्या कहा

Tendulkar and other legends reaction News: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों हराकर तीसरी बार यह खिताब जीत लिया है। इस जीत के बाद भारतीय टीम को क्रिकेट जगत से लेकर राजनीति तक, सब तरफ से बधाई मिल रही है। मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा संजू सैमसन ने 89, ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 51 रनों की पारी खेली। जसप्रीत बुमराह ने 15 रन देकर 4 विकेट लिए और उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। आइये जानते हैं किन शख्सियत और पूर्व क्रिकेटरों ने भारतीय टीम को किस अंदाज में बधाई दी।

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हेड कोच गंभीर कप्तान सूर्यकुमार और ICC अध्यक्ष के साथ पहुंचे मंदिर, जानें किसे समर्पित की ट्रॉफी

PM ने टीम इंडिया को बताया चैंपियंस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया X पर लिखा, “चैंपियंस! आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई। यह उल्लेखनीय जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट धैर्य दिखाया है।  इस जीत ने हर भारतीय का दिल गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया।”

राष्ट्रपति मुर्मू ने खिलाड़ियों व स्टाफ को दी बधाई

द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जीतकर इतिहास की कई ऊंचाइयों को छूने वाली टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। भारत को यह गर्व है कि वह तीन बार कप जीतने वाला अकेला देश है। यह लगातार दो बार कप जीतने वाली भी अकेली टीम है। इससे हमारे क्रिकेट पसंद करने वाले लोगों को बहुत खुशी और गर्व होता है। यह इस बात का भी सबूत है कि हमारे युवाओं में अलग-अलग फील्ड में कितना टैलेंट है। इस मिली-जुली जीत के लिए हर एक खिलाड़ी, पूरा मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ सबसे ज्यादा तारीफ के हकदार हैं। मैं दुआ करता हूं कि हमारी क्रिकेट टीम भविष्य में भी इसी तरह शान से जीती रहे।

राहुल गांधी ने कहा- ब्लू टीम की शानदार जीत

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि एक बार फिर चैंपियंस! पूरे टूर्नामेंट में शानदार परफॉर्मेंस के लिए संजू सैमसन और जसप्रीत बुमराह को खास तौर पर याद करते हुए। हमारी मेन इन ब्लू टीम की शानदार जीत। टीम इंडिया को घर पर ट्रॉफी बरकरार रखने और देश को जश्न मनाने का एक और यादगार पल देने के लिए बधाई।

सचिन ने कहा- शाबाद टीम इंडिया

सचिन तेंदुलकर ने भारत की जीत पर सोशल मीडिया पर लिखा कि लगातार दो बार विश्व कप जीतना, टी20 प्रारूप में पहली बार किसी टीम ने ऐसा किया है। ट्रॉफी के पूरी तरह से योग्य और असली विजेता। हमारी टीम ने क्या शानदार प्रदर्शन किया और क्रिकेट का एक विशेष ब्रांड प्रदर्शित किया। शाबाश, टीम इंडिया। जय हिंद!

पूर्व कप्तान धोनी ने जीत पर किया इंस्टाग्राम पोस्ट

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया को खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंन लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास रचा गया, टीम और सपोर्ट स्टाफ और दुनिया भर में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी फैन्स को बहुत-बहुत बधाई। आप सभी को खेलते हुए देखना बहुत खुशी की बात है। कोच साहब मुस्कान आप पर बहुत अच्छी लग रही है, मुस्कान के साथ तेजी एक जबरदस्त कॉम्बो है, बहुत अच्छा किया। मजे करो दोस्तों। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है। चैंपियन बॉलर।”

कोहली ने लिखा- हम फिर चैंपियन बने

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “हम फिर चैंपियन बने। अहमदाबाद में खेले गए बड़े फ़ाइनल में हमें शानदार जीत मिली. दबाव के बीच पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बेहतरीन जज़्बा दिखाया और इस प्रतिभाशाली टीम के आसपास भी कोई नहीं पहुंच सका।”

रोहित ने कहा- पूरी टीम का बेहतरीन एफर्ट

पूर्व भारतीय कप्तान और बल्लेबाज रोहित शर्मा ने भारतीय टीम की जीत पर इंस्टा स्टोरी पोस्ट की। उन्होंने पोस्ट में भारतीय टीम की तारीफ़ करते हुए लिखा, “पूरी टीम ने बेहतरीन एफ़र्ट दिखाया। बधाई।”

युवराज सिंह ने संजू को मैच विनर बताया

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन! वर्ल्ड कप का खिताब बचाना आसान नहीं होता, इसके लिए चरित्र और जज्बे की जरूरत होती है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस टीम ने सबसे बड़े मंच पर शानदार इरादों के साथ खेल दिखाया। संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा फाइनल में शानदार रहे। संजू ने मिले हर मौके पर एक बार फिर दिखाया कि वह मैच विनर क्यों हैं।

वनडे कप्तान गिल ने कहा- अपनी टीम पर गर्व है

वनडे कप्तान शुभमन गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, ‘अपनी टीम पर बहुत गर्व है। भारत के लिए विश्व कप जीतना एक सपना होता है और आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है. बधाई हो, लड़कों।

पूर्व पाक खिलाड़ियों ने भी दी बधाई

भारत की जीत पर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हाफीज, सकलैन मुश्ताक, शाहिद अफरीदी, सना मीर, उमर गुल और शोएब अख्तर जैसे अन्य खिलाड़ियों ने बधाई दी। साथ ही कहा कि भारत की जीत बताती है कि वहां प्रतिभावान क्रिकेटर और घरेलू संरचना बेहद मजबूत है। बता दें कि, पूर्व पाकिस्तानी पेसर मोहम्मद आमिर ने फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की थी, जिसे अब भारत ने उसे गलत साबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup Final: भारत तीसरी बार बना T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन, मिली 27.5 करोड़ की प्राइज मनी

T20 World Cup Final: हार पर न्यूजीलैंड कप्तान का आया रिएक्शन, कहा- स्टेडियम में नीला समंदर था, मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है

बंगाल