होम = News Latest = T20 World Cup Final: भारत तीसरी बार बना T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन, मिली 27.5 करोड़ की प्राइज मनी

T20 World Cup Final: भारत तीसरी बार बना T20 वर्ल्ड कप का चैंपियन, मिली 27.5 करोड़ की प्राइज मनी

by | Mar 9, 2026 | News Latest, Others

Cash prize for India: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार चैंपियन बन गया है। वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम पर इनामों की बारिश हो गई है। इस जीत के साथ टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 27.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली है। यह रकम सबसे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को दी जाएगी, जिसके बाद इसे खिलाड़ियों के बीच बोनस, मैच फीस और अन्य पुरस्कारों के रूप में बांटा जाएगा। बता दें यह प्राइज मनी पिछली प्राइज मनी के मुकाबले 20 प्रतिशत ज्यादा है।

रनर अप रही न्यूजीलैंड को मिली इतनी प्राइम मनी

फाइनल में हारने के बावजूद न्यूजीलैंड को भी अच्छी-खासी प्राइज मनी मिली। रनर-अप टीम के तौर पर न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.7 करोड़ रुपये दिए गए। न्यूजीलैंड का टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन रहा था। सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को करारी शिकस्त दी थी।

पाक समेत इन टीमों को मिलेगी करीब 3.5 करोड़ की रकम

टूर्नामेंट के सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली टीमों को भी अच्छा इनाम मिला। जिम्बाब्वे, पाकिस्तान, श्रीलंका और वेस्टइंडीज को 3.8 लाख डॉलर यानी करीब 3.48 करोड़ रुपये दिए गए।

ICC ने इन टीमों को भी दी प्राइज मनी

आईसीसी ने इस बार सभी 20 टीमों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों को भी इनाम दिया. अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, आयरलैंड, इटली, नामीबिया, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई और अमेरिका को 2.5 लाख डॉलर यानी करीब 2.3 करोड़ रुपये मिले।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup Final: टी20 में तीसरी बार विश्व चैंपियन बना भारत, कीवी को 96 रनों से दी मात

बंगाल