होम = Others = IND vs NZ: पांचवें T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, ईशान किशन ने लगाया अपने T20I करियर का पहला शतक

IND vs NZ: पांचवें T20I मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, ईशान किशन ने लगाया अपने T20I करियर का पहला शतक

IND vs NZ: T20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया बुलंद हौसलों के साथ खेलने उतरेगी। सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी ने न्यूजीलैंड को टी20 सीरीज में 4-1 से शिकस्त देकर अपनी प्रचंड फॉर्म को दर्शाया। ईशान किशन के तूफानी शतक के बाद अर्शदीप सिंह गेंद के साथ न्यूजीलैंड पर कहर बनकर टूटे, जिससे भारत ने पांचवें टी20 में बड़ी जीत की। ईशान किशन ने पहला टी20 इंटरनेशनल शतक बनाया। 103 रन की मैच विनिंग पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हालांकि, प्लेयर ऑफ द सीरीज कप्तान सूर्यकुमार यादव बने।

भारत ने 4-1 से जीती सीरीज

टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को 4-1 से हराया है। पहला टी20 मैच नागपुर में खेला गया, जिसे भारत ने 41 रनों से जीता था। उसके बाद टीम इंडिया ने 7 विकेट और फिर गुवाहाटी में 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। सीरीज में न्यूजीलैंड की एकमात्र जीत चौथे मैच में आई, जो विशाखापट्टनम में खेला गया। न्यूजीलैंड ने वह मुकाबला 50 रनों से जीता था। अब पांचवें मैच में टीम इंडिया ने वापसी करते हुए 46 रनों से जीत प्राप्त की।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया की टीम से कमिंस व शॉर्ट हुए बाहर, जानें किसे मिला मौका