होम = Others = “कुछ नशा तिरंगे…..सचिन तेंदुलकर और सहवाग ने पोस्ट कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

“कुछ नशा तिरंगे…..सचिन तेंदुलकर और सहवाग ने पोस्ट कर दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Independence Day 2025:  पूरा भारतवर्ष आज देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे गौरव के साथ मना रहा है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराया है।

इसी बीच सचिन तेंदुलकर ने भी 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक पोस्ट करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी। सचिन ने एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें वह हाथों में तिरंगा लिए हुए खड़े हैं। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी इस मौके पर एक पोस्ट शेयर किया।

सचिन तेंदुलकर ने हाथों में तिरंगा लिए एक फोटो शेयर किया, जो उनके किसी वेकेशन का फोटो है। वह  पहाड़ों के बीच नजर आ रहे हैं, उन्होंने एक जैकेट भी पहना हुआ है। इसके साथ सचिन ने लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिन्द!”

वीरेंद्र सहवाग ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक कविता शेयर की। “कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिन्दुस्तां के सम्मान का है।”

ये भी पढ़े : Happy Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर केसरिया पगड़ी-जैकेट में दिखें पीएम मोदी

बंगाल