होम = News Top = T20 World Cup Controversy: वोटिंग से ICC ने बांग्लादेश-पाकिस्तान की निकाली हेकड़ी, बांग्लादेश के रिप्लेस पर हुई वोटिंग

T20 World Cup Controversy: वोटिंग से ICC ने बांग्लादेश-पाकिस्तान की निकाली हेकड़ी, बांग्लादेश के रिप्लेस पर हुई वोटिंग

T20 World Cup Controversy: भारत में बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप के तय मैच खेले जाने के विवाद मामले में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने बुधवार को अपनी मीटिंग में वोटिंग से रास्ता निकाला है। ऐसा समझा जाता है कि आईसीसी ने बीसीबी से बांग्लादेश सरकार को यह बताने के लिए कहा है कि अगर बांग्लादेश 2026 टी20 वर्ल्ड कप में अपने मैच खेलने के लिए भारत जाने से इनकार करता रहता है, तो टूर्नामेंट में उसकी जगह किसी दूसरी टीम को ले लिया जाएगा। इस फैसले के बाद वोटिंग हुई, जिसमें ICC बोर्ड के ज्यादातर सदस्य रिप्लेसमेंट के पक्ष में थे।

बांग्लादेश के पास सिर्फ एक दिन का समय

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को भारत में खेलने के अपने रुख पर आईसीसी को जवाब देने के लिए एक और दिन का समय दिया गया है। अगर बांग्लादेश खेलने से इनकार करता है तो विश्व कप में स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में शामिल किए जाने की संभावना है। स्कॉटलैंड यूरोपीय क्वालीफायर में नीदरलैंड, इटली और जर्सी से पीछे रहने के कारण टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने में असफल रहा था।

आईसीसी के स्टैंड से बांग्लादेश-पाकिस्तान की हेकड़ी निकाल दी

भारत में ना खेलने के को लेकर जहां बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा की बात बढ़ाकर विवाद खड़ा किया वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा था। यहां तक कि पाकिस्तान ने खुद बांग्लादेश के तय मैच श्रीलंका की जगहा अपने यहां करवाने की भी बात कही थी। ऐसे में समझा जा रहा है कि वोटिंग वाले स्टैंड के बाद से आईसीसी ने इन दोनों देशों की हेकड़ी निकाल दी है।

ये भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा के बीच महिला ने रोहित शर्मा का पकड़ा हाथ; मची अफरा-तफरी, वीडियो आया सामने