होम = Cover Story Featured = हुमायूं कबीर की ₹300 करोड़ की ‘बाबरी’ का कुरान खानी के साथ होगा निर्माण काम शुरू, जुटेंगे 1200 मौलवी

हुमायूं कबीर की ₹300 करोड़ की ‘बाबरी’ का कुरान खानी के साथ होगा निर्माण काम शुरू, जुटेंगे 1200 मौलवी

 Babri Masjid News: पश्चिम बंगाला के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बुधवार से बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। इसकी कुरान खानी के लिए 1200 मौवियों को बुलाया गया है। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। बता दें कि टीएमसी से निष्कासित नेता हुमायूं कबीर ने सोशल मीडिया पर मस्जिद का डिजाइन शेयर किया था। इसके बाद से यह मुद्दा एक बार फिर मीडिया में सुर्खिया बन गया है।

मस्जिद निर्माण के जेसीबी समेत कई मशीनें पहुंची

कथित बाबरी मस्जिद की प्रतिकृति के निर्माण के लिए जेसीबी व अर्थ-मूवर्स समेत कई मशीनें मौके पर मौजूद हैं। बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक कुरान पाठ से होगी, जिसके संपन्न होने के पश्चात दोपहर के समय मस्जिद के निर्माण का औपचारिक आगाज किया जाएगा। नेता कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर बनाई जाने वाली मस्जिद की आधारशिला पिछले साल रखी थी। इसे पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में ध्रुवीकृत की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

₹300 करोड़ है प्रोजेक्ट

हुमायूं कबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मस्जिद के साथ-साथ इस्लामिक हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज, होटल-रेस्टोरेंट, पार्क और हेलीपैड बनाने की योजना है। ये 300 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है जिसमें ये सब पूरा हो जाएगा। मुस्लिम शख़्स मुझे समर्थन दे रहे हैं, जो मुझे समर्थन दे रहे हैं, उन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा और उनका शुक्रिया।

नेता कबीर ने यूपी सीएम योगी के बयान पर दी थी प्रतिक्रिया

नेता हुमायूं कबीर ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि “योगी जी जो कहें, लेकिन अगर उन्हें निर्माण रोकना है तो उन्हें मुर्शिदाबाद आना होगा। ” कबीर ने यह भी कहा कि उन्होंने राम मंदिर निर्माण का विरोध नहीं किया, इसलिए इस प्रोजेक्ट का विरोध समझ से बाहर है।

CM योगी ने कहा था- बाबरी मस्जिद कभी नहीं बनेगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिन बाबरी मस्जिद निर्माण पर कहा था कि बाबरी मस्जिद जैसी संरचना कभी दोबारा नहीं बनाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि “क़यामत का दिन कभी नहीं आएगा, इसलिए बाबरी मस्जिद कभी नहीं बन सकेगी।” 

ये भी पढ़ें:

बंगाल