Horoscope 18 august,2025 : ज्योतिष विशेषज्ञ ने आज सभी राशियों के लिए दैनिक राशिफल तैयार किया है। यह भविष्यफल आपके करियर, व्यापार, निजी जीवन और स्वास्थ्य पर केंद्रित है। आपको अपने दिन की बेहतर योजना बनाने में मदद करना है। यह राशिफल ग्रहों और नक्षत्रों की चाल पर आधारित है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ और सम्मान आएगा।
मेष राशि
आज किसी पुराने चल रहे विवाद के कारण तनाव महसूस हो सकता है। व्यापार कर रहे जातक आज कोई डील साइन कर सकते हैं। काम के सिलसिले में करी गई यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।
वृष राशि
किसी भी नई जगह निवेश करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। बिज़नेस में मित्रों से सहयोग मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारने का मौका मिल सकता हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि
किसी अजनबी से मदद मांगने से बचें। विदेश जाने का सोच रहे हैं तो उसके लिए माता पिता से बात कर सकते हैं। घर पर मेहमान दस्तक दे सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
कर्क राशि
आज किसी पुराने दोस्त से अचानक से मुलाकात हो सकती है। माता पिता से किसी ज़रूरी विषय पर बात कर सकते हैं। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बाहर के खाने से परहेज़ करें, सेहत के लिए सही रहेगा।
सिंह राशि
कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी से विचारों में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सेहत सही रहेगी।
कन्या राशि
परिवार में किसी सदस्य को सफलता मिल सकती है। प्रेमी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। पुराने काम आज किसी खास की सहायता से पूरे हो सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
तुला राशि
नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। बेरोजगारों को काम मिल सकता है। आज किसी खास को अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।
वृश्चिक राशि
माता पिता के सहयोग से किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु राशि
उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तारिफ सुनने को मिल सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
मकर राशि
नौकरीपेशा लोग काम में बदलाव के बारे में मन बना सकते हैं। आज घर से बाहर जाने से पहले बड़ो का आशीर्वाद लेकर जाएं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।
कुंभ राशि
पढ़ाई कर रहे जातकों को फोकस करने की ज़रुरत है। ऑफिस में आपके विचार को महत्व दिया जाएगा। कामकाज के सिलसिले में नए लोगो से मुलाकात हो सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
मीन राशि
नौकरीपेशा जातकों पर कार्यभार बढ़ सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज जितना हो सके मन को शांत रखें। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।
ये भी पढ़े : Shani Amavasya: इस दिन पड़ रही शनि अमावस्या, ये उपाय करने से मिलेगी पितृदोष से मुक्ति

