Padma Vibhushan award: अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने अपने दिवंगत पति और मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए इस सम्मान के लिए खुशी और आभार जताया।
हेमा मालिनी सोशल मीडिया पर क्या कहा
उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा “मुझे बहुत गर्व है कि सरकार ने धर्म जी के फ़िल्म इंडस्ट्री में दिए गए अपार योगदान को पहचानते हुए उन्हें प्रतिष्ठित पद्म विभूषण सम्मान दिया है।”
इनको भी मिलेगा पद्म विभूषण
उनके साथ ही चार अन्य लोगों को भी पद्म विभूषण दिए जाने का एलान हुआ है। इस बार 13 लोगों को पद्म भूषण पुरस्कार की घोषणा हुई है, जबकि 113 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया है। धर्मेंद्र के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस, वायलिन वादक एन राजम, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े पी नारायणन और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन को पद्म विभूषण दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Padma Awards 2026: पद्म पुरस्कारों की हुई घोषणा, जब गुमनामी से निकले नायक, देश ने झुककर किया सलाम

