होम = Others = शेयर मार्केट में लगातार चौथे दिन भी भारी गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

शेयर मार्केट में लगातार चौथे दिन भी भारी गिरावट, लाल निशान पर बंद हुआ बाजार

by | Aug 1, 2025 | Others

Share Market  : आखिरी दिन यानी शुक्रवार को BSE Sensex 585.67 अंकों (0.72%) की गिरावट के साथ 80,599.91 अंकों पर बंद हुआ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड. ट्रंप की घोषणा के बाद, भारतीय बाजार में आज लगातार दूसरे दिन और कुल मिलाकर लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। ट्रंप ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ और जुर्माने का ऐलान बुधवार को किया था, जो एक अगस्त से लागू होने वाला था। जिसके कारण बाजार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स में भी गिरावट

बता दें कि शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 585.67 अंकों (0.72%) की गिरावट के साथ 80,599.91 अंकों पर बंद हुआ। इसी तरह, आज एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 203.00 अंकों (0.82%) के नुकसान के साथ 24,565.35 अंकों पर बंद हुआ। बताते चलें कि गुरुवार को सेंसेक्स 296.28 अंकों (0.36%) की गिरावट के साथ 81,185.58 अंकों पर और निफ्टी 86.70 अंकों (0.35%) के नुकसान के साथ 24,768.35 अंकों पर बंद हुआ था।

किस कंपनी के शेयर में कितनी गिरावट

इनके साथ ही आज टाटा स्टील के शेयर 3.04 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.65 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 2.60 प्रतिशत, इंफोसिस 2.52 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 1.91 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.74 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.71 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.67 प्रतिशत, बीईएल 1.55 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.35 प्रतिशत, एलएंडटी 1.27 प्रतिशत, टीसीएस 1.13 प्रतिशत, एटरनल 1.10 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.02 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.98 प्रतिशत, टाइटन 0.93 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.80 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.69 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.68 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.43 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.32 प्रतिशत, एसबीआई 0.31 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

इन कारणों से भी टूट रहा बाजार

ये गिरावट सिर्फ ट्रंप की टैरिफ की वजह से नहीं है, बल्कि कंपनियों के नतीजे खराब आने की वजह से है। sun pharma के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 % इसलिए गिर गए, क्योकि इसके नेट प्रॉफिट में 20 फीसदी की गिरावट आई है।

बंगाल