होम = Others = Happy Independence Day 2025: तिरंगा रंगों के फूलों से सजे ‘बाबा विश्वनाथ’, ‘जय हिंद’ के नारे से गूंजा धाम

Happy Independence Day 2025: तिरंगा रंगों के फूलों से सजे ‘बाबा विश्वनाथ’, ‘जय हिंद’ के नारे से गूंजा धाम

Happy Independence Day 2025: 79वां स्वतंत्रता दिवस इस बार द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक वाराणसी के बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार में राष्ट्रभक्ति और आध्यात्म के अनूठे संगम के साथ मनाया गया। आज सुबह मंगला आरती के दौरान बाबा काशी विश्वनाथ का भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो हो गया। बाबा को राष्ट्र ध्वज के तीनों रंगों- केसरिया, सफेद और हरे रंग में सजाया गया था।

तिरंगे के तीनों रंगों के फूलों से सजाया गया

बाबा विश्वनाथ के दरबार को तिरंगे के तीनों रंगों के फूलों से सजाया गया था। केसरिया गेंदा, सफेद रजनीगंधा और हरे रंग की पत्तियों से गर्भगृह का हर कोना दुल्हन की तरह सजा हुआ था। इसके अलावा, गर्भगृह में जगह-जगह राष्ट्र ध्वज भी लगाए गए थे, जो इस ऐतिहासिक क्षण को और भी खास बना रहे थे।

जय हिंद’ के नारे लगाए

मंगला आरती के दौरान पूरा दरबार शंख और घंटियों की मधुर आवाज से गूंज उठा। हजारों की संख्या में मौजूद भक्तों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘जय हिंद’ के नारे लगाए, जिससे पूरे माहौल में एक अद्भुत ऊर्जा का संचार हुआ। भक्तों का कहना था कि देशभक्ति और भोले की भक्ति का ऐसा अद्भुत संगम उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।

यह पहली बार है जब स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा विशेष श्रृंगार

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य अर्चक ने बताया कि यह पहली बार है जब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बाबा का ऐसा विशेष श्रृंगार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कि यह श्रृंगार देश की एकता और अखंडता के साथ-साथ हमारी आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। बाबा के दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

ये भी पढ़े : Happy Independence Day : पीएम मोदी ने कहा — “डक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी संविधान के लिए बलिदान देने वाले पहले महापुरुष थे”

बंगाल