होम = Others = GST Council Meeting : जीएसटी परिषद की बैठक, इनपर बड़े बदलाव होने की आशंका

GST Council Meeting : जीएसटी परिषद की बैठक, इनपर बड़े बदलाव होने की आशंका

GST Council 56th Meeting : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 56वीं बैठक (GST Council 56th Meeting) 3 सितंबर से शुरू हो रही है। इस मीटिंग में टैक्स स्लैब में बदलाव पर फैसला लिया जा सकता है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत नए सुधारों को अक्टूबर की शुरुआत तक लागू करने की डेडलाइन के करीब पहुँच रही है। इससे टूथपेस्ट शैंपू इलेक्ट्रॉनिक्स और कार-बाइक जैसे उत्पाद सस्ते हो सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने के भाषण में जीएसटी सुधारों की योजना के बारे में बताया था। इसके तुरंत बाद केंद्र सरकार ने प्रारंभिक समीक्षा के लिए विभिन्न राज्यों के मंत्रियों के समूह (जीओएम) के साथ प्रस्तावित सुधार का खाका साझा किया था।

जानें बैठक से जुड़ी सुचना

जीएसटी परिषद की ये 56वीं बैठक होगी, जो कि आज 11 बजे से शुरू होगी। ये मीटिंग नई दिल्ली में होगी और नई दिल्ली में होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक आम तौर पर विज्ञान भवन में होती है। कल 4 सितंबर को इस बैठक का समापन होगा।

ये भी पढ़े : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में उतार-चढ़ाव; SMIDs में तेजी, IT में गिरावट

हो सकते हैं बड़े बदलाव

  • घी, मेवे, 20 लीटर पीने का पानी, नमकीन, कुछ जूते और परिधान, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण जैसी वस्तुओं को 12% से घटाकर 5% कर स्लैब में लाने की संभावना है।
  • पेंसिल, साइकिल, छाते और हेयर पिन जैसी वस्तुओं को भी 5% स्लैब में लाया जा सकता है।
  • टीवी, वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर जैसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं पर टैक्स 28% से घटाकर 18% किया जा सकता है।
  • वाहनों पर इस समय 28% की उच्चतम दर और क्षतिपूर्ति उपकर लागू है. शुरुआती स्तर की कारों पर 18% दर लागू होगी. वहीं एसयूवी और लक्जरी कारों पर 40% की विशेष दर लागू होगी।
  • 40% की विशेष दर अवगुणों से जुड़ी वस्तुओं जैसे तंबाकू, पान मसाला और सिगरेट पर भी लागू होगी. इस श्रेणी पर इस दर के ऊपर अतिरिक्त कर भी लगाया जा सकता है।