Gold Silver Rate: देश में सोने–चांदी की कीमतों में आज बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां सोना लगातार तेजी के बाद गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, वहीं चांदी की कीमतें नई ऊंचाई छूते हुए 1.80 लाख रुपये प्रति किलो के बेहद करीब पहुंच गई हैं। आज बाजार में चांदी के दाम में 4,000 रुपये तक की उछाल दर्ज की गई।
सोना हुआ सस्ता
आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 160 रुपये गिरकर 127,750 रुपये पर आ गया है, जो बुधवार के 127,910 रुपये से कम है।
गुड रिटर्न्स के अनुसार-
• 1 ग्राम 24K सोना- 12,790 रुपये (16 रुपये की गिरावट)
• 8 ग्राम- 1,02,320 रुपये (128 रुपये कम)
• 10 ग्राम- 1,27,900 रुपये (160 रुपये कम)
• 100 ग्राम- 12,79,000 रुपये (1,600 रुपये की गिरावट)
22 कैरेट सोना भी हुआ सस्ता
आज 22 कैरेट सोने में भी गिरावट दर्ज की गई।
• 1 ग्राम- 11,725 रुपये (15 रुपये कम)
• 8 ग्राम- 93,800 रुपये (120 रुपये कम)
• 10 ग्राम- 1,17,250 रुपये (150 रुपये कम)
• 100 ग्राम- 11,72,500 रुपये (1,500 रुपये की गिरावट)
18 कैरेट सोना
• 1 ग्राम- 9,596 रुपये (12 रुपये की कमी)
• 8 ग्राम- 76,768 रुपये (96 रुपये की गिरावट)
• 10 ग्राम- 95,960 रुपये (120 रुपये कम)
• 100 ग्राम- 9,59,600 रुपये (1,200 रुपये की गिरावट)
चांदी पहुंची नई ऊंचाई पर
आज चांदी की कीमत 4,000 रुपये बढ़कर 1.73 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है। लगातार तेजी के चलते चांदी अब 1.80 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच रही है, जो इसे इस महीने का सबसे ऊंचा स्तर बना रहा है। सोना जहां गिरावट में है, वहीं चांदी की तेजी निवेशकों के लिए नए संकेत दे रही है कि कीमती धातुओं का बाजार अगले दिनों में और बड़ी हलचल दिखा सकता है।
ये भी पढ़े: यमुना किनारे बनेगा 53KM का मेगा साइकिल कॉरिडोर, कहाँ से कहाँ तक चलेगा ट्रैक? पूरी प्लानिंग आई सामने

