Kanwar Yatra 2025 : श्रावण मास में चल रही कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) को और अधिक भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए गाजियाबाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह तत्पर हैं। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी (डीएम) दीपक मीणा और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं कानून-व्यवस्था) आलोक प्रियदर्शी ने कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर उनका अभिवादन किया,
पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया
सोमवार को गाजियाबाद के कांवड़ मार्गों पर हेलिकॉप्टर से हवाई निरीक्षण के दौरान डीएम दीपक मीणा और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी ने यात्रा मार्गों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस हवाई सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना था। इस दौरान मुरादनगर (छोटा हरिद्वार) सहित अन्य प्रमुख कांवड़ मार्गों पर विशेष ध्यान दिया गया। हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया गया,
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए गाजियाबाद प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। डीएम दीपक मीणा ने पहले ही विभिन्न कांवड़ मार्गों का भौतिक निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं, और यातायात प्रबंधन की समीक्षा की थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
छोटा हरिद्वार पर तैनात इन टीमों को पेट्रोलिंग
डीएम और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने छोटा हरिद्वार पर तैनात इन टीमों को पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। इसके अलावा, यातायात प्रबंधन के लिए 3 कंट्रोल रूम, 1 यातायात कंट्रोल रूम, और 12 सब-कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यात्रा मार्गों पर वाहनों के डायवर्जन के लिए संकेत चिह्नों वाले बोर्ड और पीए सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है।
ये भी पढ़े – नोएडा-दिल्ली वाले हो जाएं अलर्ट! : बॉर्डर पर मिलेगा भारी जाम, ट्रैफिक से बचने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

