होम = Explainer = Epstein Files: एपस्टीन केस में नई सनसनी, अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी की दस्तावेज़ें; जानें पूरा मामला

Epstein Files: एपस्टीन केस में नई सनसनी, अमेरिकी न्याय विभाग ने जारी की दस्तावेज़ें; जानें पूरा मामला

Epstein Files: जेफ्री एपस्टीन से जुड़े मामलों में फिर से चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने हाल ही में नई फाइलें जारी की हैं, जिनमें नाबालिग लड़कियों और महिलाओं के साथ यौन शोषण और अन्य गंभीर घटनाओं का विवरण है।

जोरो रैंच में हुई गंभीर घटनाओं का खुलासा

नई फाइलों के अनुसार, दो विदेशी महिलाओं की मौत यौन संबंधों के दौरान गला घोंटे जाने से हुई थी और बाद में इन्हें एपस्टीन के एक कर्मचारी ने न्यू मैक्सिको स्थित फार्महाउस ‘जोरो रैंच’ में दफना दिया। इस मामले में एपस्टीन की करीबी सहयोगी गिस्लेन मैक्सवेल भी शामिल बताई गई हैं।

एक अन्य फाइल में यह दावा किया गया है कि एक नाबालिग लड़की ने खुद को ‘ह्यूमन इन्क्यूबेटर’ कहकर इस्तेमाल किए जाने का खुलासा किया। बताया गया है कि लड़कियों को लंबे समय तक बंद रखा गया और उनसे जबरन गर्भधारण कराया गया। जन्म के बाद कई बच्चों का पता नहीं चला और एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास भी किया।

न्याय विभाग की लापरवाही पर सवाल

नई फाइलों में कई पीड़ितों की पहचान अब भी सार्वजनिक है, जबकि आमतौर पर इसे छिपाना होता है। पीड़ितों की तस्वीरें और संपर्क जानकारी भी लीक हो गई हैं। विभाग ने इस गलती को मान लिया है।

गिस्लेन मैक्सवेल और एपस्टीन की भूमिका

फाइलों में खुलासा किया गया है कि गिस्लेन मैक्सवेल ने 1994 से 1997 तक कई नाबालिग लड़कियों को यौन शोषण के लिए तैयार किया। मैक्सवेल और एपस्टीन लड़कियों को फिल्म देखने, शॉपिंग और विभिन्न गतिविधियों के बहाने फंसाते थे। इसके बाद उन्हें एपस्टीन की मालिश कराने और यौन शोषण के लिए मजबूर किया जाता था।

क्रिप्टोकरेंसी और वित्तीय लेनदेन

फाइलों में यह भी सामने आया कि एपस्टीन से जुड़े कुछ वित्तीय सौदे पारंपरिक बैंकिंग के बजाय बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी के जरिए किए गए।

हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम फाइलों में

न्याय विभाग द्वारा जारी लाखों पेजों, हजारों तस्वीरों और वीडियो में कई प्रसिद्ध और शक्तिशाली लोगों के नाम सामने आए हैं। इनमें बिल गेट्स, इलॉन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप, प्रिंस एंड्रयू, रिचर्ड ब्रैनसन और सारा फर्ग्यूसन शामिल हैं। हालांकि अधिकारियों ने साफ किया कि किसी का नाम आने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने कोई अपराध किया।

ब्रिटेन में सियासी दबाव

एपस्टीन फाइल्स के बाद ब्रिटेन में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर इस्तीफे का दबाव बढ़ गया है। फाइलों में ब्रिटेन के पूर्व राजदूत पीटर मैंडेलसन की तस्वीरें भी शामिल हैं।

एपस्टीन का संक्षिप्त परिचय

जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया, लेकिन मुकदमे से पहले जेल में उसकी मृत्यु हो गई। उसकी सहयोगी गिस्लेन मैक्सवेल को 2021 में दोषी करार दिया गया और 20 साल की सजा सुनाई गई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ता लापता लोगों का संकट, 36 दिनों में 2,884 लोग ग़ायब; अपनों को ढूंढने में लगे परिजन

बंगाल