होम = Others = दिल्ली-NCR में छाया भयंकर कोहरा; UP-MP में कोल्ड डे, सड़कों पर यातायात प्रभावित

दिल्ली-NCR में छाया भयंकर कोहरा; UP-MP में कोल्ड डे, सड़कों पर यातायात प्रभावित

Delhi-NCR Dense Fog: शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा दिखा ऐसी धुंध के साथ सुबह की शुरुआत हुई कि सड़कें हों या आसमान, कुछ भी साफ नजर नहीं आया। नई दिल्ली में टेंपरेचर भले ही 7 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच है, लेकिन नॉर्थ से लेकर ईस्ट और सेंट्रल इंडिया तक सर्दी अब नए दौर में एंट्री ले चुकी है। अगले कुछ दिनों के दौरान घने कोहरे, शीतलहर और कोल्ड डे का ऐसा सिलसिला बनने वाला है, जो रोजमर्रा की जिंदगी की रफ्तार पर सीधा प्रभाव डालेगा। जानिए आपके इलाके में आज कैसा मौसम है और अगले कुछ दिन कितनी सर्दी रहने वाली है।

दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आज घने से घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है। पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ क्षेत्रों में अगले 1-2 दिन में शीतलहर की संभावना है। उसके बाद इसमें कमी आ सकती है।

अगले 5 दिनों तक सुबह में कोहरा छा सकता है

नॉर्थ-वेस्ट इंडिया और बिहार में अगले 5 दिन में घना कोहरा छा सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले 2 दिन शीत दिवस रहने की संभावना है। वहीं, नॉर्थ-वेस्ट और सेंट्रल इंडिया में अगले 3 दिन में मिनिमम टेंपरेचर में 2-4 डिग्री सेल्सियस धीरे-धीरे बढ़ सकता है। उसके बाद के अगले 4 दिन इसमें कोई खास बदलाव नहीं होगा।

प्रदूषण की मार झेल रही दिल्ली दिल्ली-एनसीआर

ठंड और कोहरे के साथ प्रदूषण की भी मार झेलनी पड़ रही है। आज भी दिल्ली और आसपास के शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। दिल्ली का औसत एक्यूआई आज सुबह 350 के पार रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें: BMC चुनाव में मिली जीत पर PM मोदी ने सुशासन के एजेंडे को दिया आशीर्वाद, कहा- महाराष्ट्र का धन्यवाद