Delhi Weather Update : दिल्ली एनसीआर में मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही हवा की गुणवत्ता भी खराब होती जा रही हैं। आनंद विहार से लेकर अक्षरधाम व दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हवा में प्रदूषण बेहद ख़राब स्थिति में पहुंच गया हैं।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज 18 अक्टूबर को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान जारी किया है। दिल्ली में इन दिनों गर्मी और सर्दी दोनों ही अपने रंग दिखा रहे हैं। दिन के समय में धूप निकल रही हैं जिसमें गर्मी का एहसास हो रहा हैं, कई लोग तो अभी भी घरों में एसी चला रहे हैं जबकि शाम होते-होते हल्की ठंड की सिहरन महसूस हो रही हैं।
दिल्ली एनसीआर की हवा में ठंड का रुख
दिल्ली में इन दिनों अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री के बीच बना हुआ हैं जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं। प्रदेश में हल्की हवाएं चल रही हैं। लेकिन हवा की गति काफी धीमी है। ठंडक बढ़ने के साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है।
दिल्ली में ग्रैप वन लागू
बताते चले कि चार दिन पहले ही प्रदूषण की वजह से दिल्ली में ग्रैप वन लागू किया जा चुका है। वहीं एयर क्वालिटी एंडेक्स पर कई इलाकों की हवा में प्रदूषण का स्तर 350 के पार जा चुका हैं। वहीं आसपास के इलाके गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद में भी सर्दी बढ़ने के साथ हवा ख़राब होती जा रही हैं।
अगले पांच दिनों में राजधानी में मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान हैं ऐसे में कही भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं दिया गया हैं ऐसे में प्रदूषण से फिलहाल राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। दिवाली के बाद प्रदूषण के स्तर में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं।
एयर क्वालिटी एंडेक्स
दिल्ली के आनंद विहार में आज सुबह आठ बजे AQI लेवल 382 रहा, जो बेहद ख़राब हवा की श्रेणी में आता है। जहांगीर पुरी में हवा की गुणवत्ता 308 दर्ज की गई, विवेक विहार में 287, नरेला में 273, लोधी रोड पर 229, ITO पर हवा में प्रदूषण का स्तर 270 दर्ज किया गया जो ख़राब हवा की श्रेणी में आता है।
ये भी पढ़े : पहाड़ों में बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट

