होम = Others = मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में होंगे शामिल

by | Sep 21, 2025 | Others

CM Yogi Adityanath  : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले आयोजनों में हिस्सा लेंगे।

प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में होंगे शामिल

शाम 4 बजे योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

कार्यशाला में रखेंगे विचार

इससे पहले वह महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद द्वारा महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश-2047’ विषय पर कार्यशाला में भाग लेंगे। इस कार्यशाला के अकादमिक और व्यावहारिक सत्र में मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. के.वी. राजू बतौर विषय विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने इसकी जानकारी दी।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट सम्मेलन में पहुंचेंगे

शाम को मुख्यमंत्री होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश के सम्मेलन में भी शामिल होंगे। संगठन के महासचिव सुरेश गुप्ता और गोरखपुर के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री का आशीर्वचन भी प्राप्त होगा।

ये भी पढ़े : Surya Grahan 2025 : सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत पर इसका प्रभाव और कहां-कहां दिखेगा ?

बंगाल