होम = Others = झारखंड में ब्रेक फेल होने से बस हुई हादसे का शिकार, 9 लोगों की मौत और 80 घायल 

झारखंड में ब्रेक फेल होने से बस हुई हादसे का शिकार, 9 लोगों की मौत और 80 घायल 

Jharkhand bus Accident: झारखंड के लातेहार में रविवार को बारातियों से भरी बस के पलटने की घटना सामने आई है। हादसे में बस के पलटने से सवार कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और 80 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा महुआडांड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओरसा बंगलाधारा घाटी में हुआ।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर बस लातेहार के महुआडांड़ आ रही थी। बस पलट गई और पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में से चार महिलाएं शामिल हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।’’

CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक 

एक अन्धकारी ने बताया कि लातेहार के अस्पताल में इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई जबकि गुमला सदर अस्पताल में भी दो लोगों की मौत हुई। गुमला के सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी ने कहा कि नौ घायलों को यहां के सदर अस्पताल में रेफर किया गया था जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लातेहार के उपायुक्त को घायलों को उचित चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। 

80 घायल, 32 लोग गंभीर हालत में 

उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 60 घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और 20 से अधिक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘गंभीर हालत वाले 32 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) भेजा जा रहा है।’’

ये भी पढ़ें: स्पेन में 2 हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर में 20 लोगों की हुई मौत, 73 यात्री हुए घायल