होम = Breaking = दिल्ली के उत्तम नगर हत्या केस में आरोपी का घर तोड़ रही है MCD, मामले 7 आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी

दिल्ली के उत्तम नगर हत्या केस में आरोपी का घर तोड़ रही है MCD, मामले 7 आरोपियों की हुई है गिरफ्तारी

Uttam Nagar murder case: राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 26 वर्षीय तरुण की पीट-पीटकर हत्या के मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली नगर निगम (MCD) की टीम आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर बुलडोजर लेकर पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं इस मामले में पुलिस अब तक एक नाबालिग समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

अवैध पाए जाने पर तोड़ जा रहा है आरोपी का घर

8 मार्च को दिल्ली नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार जांच में इस प्रॉपर्टी में अवैध निर्माण पाया गया, जिसके बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इलाके में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और मामले से जुड़े हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

ऐसे शुरू हुआ था विवाद

उत्तम नगर के जे-जे कॉलोनी इलाके में एक 11 साल की लड़की छत से होली खेल रही थी और उसने नीचे खड़े अपने रिश्तेदारों की ओर पानी से भरा गुब्बारा फेंका। लेकिन वह गुब्बारा गलती से पास खड़ी एक महिला पर गिर गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में यह सिर्फ बहस तक सीमित थी लेकिन धीरे-धीरे माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस का कहना है कि बहस जल्द ही मारपीट में बदल गई। इस झड़प में कई लोग घायल हुए। तरुण भी इस हिंसा में गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के उत्तम नगर में युवक की मौत के बाद नाराज भीड़ ने जलाई कार-बाइक, सड़क पर लगाया जाम; भारी पुलिस बल तैनात

बंगाल