होम = BMC = महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव में से बीजेपी 23 निगम में आगे, MVA के दलों की हालत टाइट

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव में से बीजेपी 23 निगम में आगे, MVA के दलों की हालत टाइट

by | Jan 16, 2026 | BMC

Maharashtra Municipal Election Results: हाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में भाजपा गठबंधन एकतरफा जीत की ओर है। रुझानों में 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन को बढ़त है। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) में भाजपा+शिवसेना (शिंदे) अलायंस कुल 227 सीटों में से 118 सीटों पर आगे चल रहा है। इसके अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपड़ी चिड़वाड और नासिक में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त है। वहीं, एमवीए यानी महा विकास अघाड़ी के दलों का प्रदर्शन खराब रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, लातूर और चंद्रपुर में कांग्रेस आगे चल रही है। परभणी नगर निगम में शिवसेना (उद्धव) को बढ़त है। वसई विरार में बहुजन विकास अगाड़ी (VBA) और मालेगांव में शिवसेना (शिंदे) आगे चल रही है।

नागपुर महानगर पालिका के लिए 51% हुई वोटिंग

नागपुर महानगर पालिका के चुनाव के लिए गुरुवार शाम 5.30 बजे तक लगभग 51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह आंकड़ा शहरी मतदाताओं की सीमित लेकिन स्थिर भागीदारी को दर्शाता है।

पुणे नगर निगम में 52.42% हुई वोटिंग

पुणे नगर निगम के लिए गुरुवार को कुल 52.42% वोटिंग हुई। जो वर्ष 2017 के मुकाबले इस बार 3.5% वोटिंग कम हुई। इसके साथ ही चर्चा तेज हो गई है कि कम वोटिंग किस पार्टी के उम्मीदवार को नुकसान पहुंचाएगा। हालांकि, एक्सपर्ट वोटिंग प्रतिशत को लेकर तमाम अटकले लगा रहे हैं।

नासिक में 5% घटी वोटिंग

नासिक नगर निगम चुनाव के लिए वोटरों ने वोटिंग को लेकर कम दिलचस्पी दिखाई। परिणाम रहा कि इसबार वहां 5 प्रतिशत तक वोट कम पड़े। वर्ष 2017 में 61.60 प्रतिशत वोटिंग हुई थी जबकि इस बार 56.67 प्रतिशत वोट पड़े।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, ममता सरकार को करारा झटका, ED अफसरों पर FIR पर रोक, नोटिस जारी

बंगाल