BMC elections: महाराष्ट्र में मुंबई की बीएमसी चुनाव को लेकर 227 सीटों में से 201 पर रुझान आ गए हैं। बीजेपी पहले बार बीएमसी चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसने चुनाव में 86 सीटों पर बढ़त ली है जबकि शिवसेना यूबीटी 63 सीटों पर आगे रहकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी। अब तक चुनाव में शिवसेना 28, कांग्रेस, 9, मनसे 6 और एनसीपी (एसपी) ने 1सीट पर बढ़त बनाई है।
BMC पर राज के लिए 114 सीटों की जरूरत
बीएमसी में 227 वार्ड हैं। मेयर बनाने के लिए 114 सीट चाहिए। अविभाजित शिवसेना ने देश के सबसे अमीर नगर निकाय बीएमसी पर 25 सालों तक राज किया है। अब तक के रुझान में बीजेपी और शिवसेना सरकार स्पष्ट रूप से सरकार बनाती दिख रही है।
चुनाव में नहीं चला उद्धव-राज ठाकरे फैक्टर
नगर निकाय चुनाव में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का फैक्टर नहीं चला। इन चुनावों में मराठी मानुष की बात करने वाले और मंच से मराठी अस्मिता की हुंकार भरने वाले राज ठाकरे को जनता ने इस चुनाव में पूरी तरह से नकार दिया है। इस तरह से कहें तो चुनाव से पहले साथ आए ठाकरे ब्रदर्स की जोड़ी पूरी तरह से फेल हो गई है। तभी 22 शहरों में राज ठाकरे की मनसे फेल हो गई है।
मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम की जीत
मुंबई महानगरपालिका में बीजेपी को मिली जीत के बाद मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फोन पर अमित साटम से बातचीत कर मुंबई में पार्टी की शानदार जीत पर खुशी जताई।
कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए नेता हारे चुनाव
बीएमसी के वार्ड 185 में कांग्रेस से BJP में शामिल हुए रवि राजा चुनाव हार गए। रवि राजा, पिछले कार्यकाल में कांग्रेस के नेता थे।
स्पीकर राहुल नार्वेकर ने लोगों का जताया आभार
महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा ‘सबसे पहले, मैं मुंबई के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और भाजपा गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। ह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है।
ओवैसी की पार्टी का पहला उम्मीदवार जीता
ओवैसी की पार्टी का पहला उम्मीदवार बीएमसी में चुनाव जीत चुका है। इरशाद खान वार्ड 135 से जीत दर्ज कर चुके हैं. वार्ड 134 से AIMIM की महजबीन अतीक अहमद जीत गई हैं।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव: शुरुआती रुझानों में BJP को 1019 सीटों पर बढ़त; नागपुर, मुंबई और सोलापुर में भी आगे

