होम = Others = Bihar Exit Poll 2025: NDA को प्रचंड बहुमत का अनुमान, महागठबंधन के लिए मुश्किलें बढ़ीं

Bihar Exit Poll 2025: NDA को प्रचंड बहुमत का अनुमान, महागठबंधन के लिए मुश्किलें बढ़ीं

by | Nov 12, 2025 | Others

Bihar Exit Poll 2025: लोकतंत्र के हृदय कहे जाने वाले बिहार में चुनाव केवल सत्ता बदलाव की प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जातीय समीकरणों और क्षेत्रीय आकांक्षाओं में भी जान डालने का काम करता है। यही कारण है कि हर विधानसभा चुनाव के बाद बिहार के एग्जिट पोल देशभर के राजनीतिक विश्लेषण का केंद्र बन जाते हैं।

14 नबवंर को बिहार के नेताओं की किस्मत का फैसला

लेकिन हर बार यह सवाल भी उठता है कि क्या ये सर्वेक्षण वास्तव में बिहार की जटिल सामाजिक सच्चाई को समझ पाते हैं या केवल आंकड़ों और आकलनों की सीमाओं में उलझकर रह जाते हैं। बात बिहार के महा Exit Poll  की करते हैं, कल यानी 14 नबवंर को बिहार के नेताओं की किस्मत का फैसला हो जाएगा। लेकिन Exit Poll  के आंकडे अभी से ही कल की पिक्चर को बयां करने लगे हैं।  

बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद आए लगभग सभी एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि NDA प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकती है।  अगर, असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन exit poll  के आंकड़ों की तरह रहते हैं। तो एक बार फिर ‘महागठबंधन’ के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित हो जाएगी।

महा Exit Poll  के नतीजे

‘मैट्रिज’ के Exit Poll  के अनुसार, NDA 147 से 167 सीटों के साथ दो तिहाई बहुमत मिल सकता है

महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिल सकती हैं, जन सुराज को शून्य से दो सीट

‘दैनिक भास्कर’  Exit Poll  में NDA को 145 से 160 सीटें मिल सकती हैं

महागठबंधन को 73 से 91 सीटें ही मिलने का अनुमान

‘चाणक्या स्ट्रेटजीज’ के Exit Poll  में NDA 130 से 138 सीटों का अनुमान

महागठबंधन को 100 से 108 सीटे मिल सकती हैं

अन्य को तीन से पांच सीट मिलने का अनुमान जताया गया

वहीं इस बार ज्यादा वोटिंग होने की वजह से एग्जिट पोल को लेकर लोगों में क्यूरियोसिटी काफी ज्यादा है। हर कोई जानना चाहता था कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होते हैं या फिर तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना 14 नवंबर को होगी।

ये भी पढ़ें: अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर जांच का दायरा बढ़ा, डॉक्टरों के आतंकी लिंक आए सामने

ये है बीजेपी की मजबूत सीट

एग्ज़िट पोल ने तारापुर विधानसभा सीट पर बीजेपी को भारी वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया है,  बीजेपी अपने उम्मीदवार और Deputy CM सम्राट चौधरी के साथ इस सीट पर आगे चल रही है। अन्य उम्मीदवारों में आरजेडी के अरुण कुमार, जो चौधरी के मुख्य प्रतिद्वंद्वी हैं, वहीं  जन सुराज पार्टी के संतोष कुमार सिंह और जनशक्ति जनता दल के सुखदेव यादव शामिल हैं। इस बीच, अलग-अलग एजेंसियों की तरफ से किए गए Exit Poll ने मतदाताओं की भावनाओं की शुरुआती झलक दिखा दी है।

Tags :

बंगाल