Stampede during Aniruddhacharya’s religious discourse: बिहार के रक्सौल स्थित हवाई अड्डा मैदान में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के आयोजित कार्यक्रम में लोगों की भीड़ के बेकाबू होने से भगदड़ मच गई। इसमें कम से कम 3 लोगों के घायल होने की जानकारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेकाबू लोगों की भीड़ ने प्रवेश द्वार के गेट को भी तोड़ दिया है। मौके पर तैनात पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। यह कथा 11 फरवरी तक चलेगी।
VIP गेट से एंट्री के दौरान लोगों में मची अफरा तफरी
रिपोर्ट है कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के पंडाल में प्रवेश के दौरान उनके साथ दर्जनों श्रद्धालु वीआईपी गेट से प्रवेश कर रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश को तो लोगों में अंदर जाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई और देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि पुलिस ने काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी किया हालांकि, घटना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर एसडीएम और पुलिस प्रशासन तैनात हैं।
कार्यक्रम में नेपाल से आ रहे हैं लोग
रक्सौल के हवाई अड्डे मैदान पर चल रहे इस कार्यक्रम में नेपाल से भी श्रद्धालुओं के आने की रिपोर्ट है। इनमें महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिका है। दरअलस, रक्सौल भारत-नेपाल बॉर्डर के करीब बसा हुआ है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों ने यहां पर व्यवस्था में कमियां भी गिनाई जिसके चलते भगदड़ जैसे हालात बन गए थे।
ये भी पढ़ें: ‘कभी किसी को शूद्र मत कहना’ : अखिलेश ने अनिरुद्धाचार्य को दी सलाह, अब वायरल हुआ वीडियो

