होम = Cover Story Global = संसदीय चुनावों में प्रचंड बहुमत मिलने पर BNP छात्रों ने कई यूनिवर्सिटी के कैंपस पर किया कब्जा, विपक्ष के समर्थकों को हॉस्टल से बाहर निकाला

संसदीय चुनावों में प्रचंड बहुमत मिलने पर BNP छात्रों ने कई यूनिवर्सिटी के कैंपस पर किया कब्जा, विपक्ष के समर्थकों को हॉस्टल से बाहर निकाला

BNP student wing NEWS: बांग्लादेश में हुए संसदीय चुनावों में बीएनपी को प्रचंड बहुमत मिलने पर उसके छात्र संगठन ने कई यूनिवर्सिटी के कैंपस पर कब्जा कर लिया है। इस दौरान बीएनपी छात्र संगठन ने विपक्षी दलों के समर्थकों को हॉस्टल से बाहर निकाला है। बता दें कि बीएनपी की जीत के बाद राजनीतिक हिंसा और छात्र राजनीति में तनाव बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, छात्र दल के कार्यकर्ताओं ने दूसरे राजनीतिक दलों, खासकर जमात-ए-इस्लामी और अन्य छोटे संगठनों के समर्थित छात्रों को हॉस्टलों से जबरन बाहर निकाल दिया है।

हॉस्टल रूम में की गई है तालाबंदी

बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी, राजशाही यूनिवर्सिटी और जहांगीरनगर यूनिवर्सिटी जैसे प्रमुख संस्थानों में यह घटनाएं सामने आई हैं। बीएनपी छात्र दल के सदस्यों ने हॉस्टल रूमों पर तालाबंदी कर दूसरे दलों के समर्थक छात्रों के सामान बाहर फेंक दिए और विरोध करने वालों पर हमले भी किए जाने की खबरें हैं। कई छात्रों ने आरोप लगाया कि यह कब्जा चुनावी जीत के बाद सत्ता के नए संतुलन को कैंपस पर थोपने की कोशिश है। 

बीएनपी ने आरोपों को नकारा

बीएनपी नेतृत्व ने दूसरे दलों के छात्रों को हॉस्टल और कैंपस से बाहर निकाले जाने के इन आरोपों को खारिज कर दिया है। बीएनपी ने कहा कि यह छात्रों के बीच ‘सुरक्षा और व्यवस्था’ बनाए रखने की कोशिश है। पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा, “पिछले शासन में छात्र लीग (अवामी लीग की छात्र इकाई) ने कैंपस पर आतंक मचाया था। अब हम शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित कर रहे हैं।” 

ये भी पढ़ें: Bangladesh Election Results 2026: बांग्लादेश चुनाव में BNP की प्रचंड जीत, 17 साल बाद कमान संभालेंगे तारिक रहमान

बंगाल