Bads of Bollywood: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान भी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने जा रहे हैं। निर्देशक के तौर पर वो बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। लंबे वेट के बाद उनकी मचअवेटेड ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की पहली झलक सामने आ चुकी है। जिसे देखकर फैंस भी क्रेजी हो गए हैं और सीरीज को सुपरहिट बता रहे हैं।
‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की पहली वीडियो
आर्यन खान वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के साथ इंडस्ट्री में बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। वहीं आज यानि 17 अगस्त को इसकी पहली झलक सामने आई है। इसका वीडियो नेटफ्लिक्स ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जो अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। इसमें आर्यन का जबरदस्त लुक देखने को मिला है।
Aap ne maanga aur Netflix ne poora kar diya….yeh thoda zyaada ho gaya nahi? Par aadat daal lo…..kyunki….
The Ba***ds of Bollywood Preview will be out on August 20.#TheBadsOfBollywoodOnNetflix @NetflixIndia @RedChilliesEnt @gaurikhan #AryanKhan @bilals158 #ManavChauhan… pic.twitter.com/moqMBdhWXU— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 17, 2025
आर्यन ने दिखाई फैंस को झलक
नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजनल सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की झलक शेयर करते हुए लिखा गया है कि, ज्यादा हो गया? आदत डाल लो। द बैड्स ऑफ बॉलीवुड प्रीव्यू 20 अगस्त को आ रहा है।’ आर्यन की ये सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें उनके पापा यानि शाहरुख खान भी जबरदस्त कैमियो करने वाले हैं। इसलिए फैंस इसे रिलीज से पहले ही सुपरहिट बताने लगे हैं।

