होम = Others = असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की ‘गारंटी’ वाली घोषणापत्र तैयार, महिलाओं, ट्राइबल समुदाय और लैंड ओनर पर खास फोकस

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की ‘गारंटी’ वाली घोषणापत्र तैयार, महिलाओं, ट्राइबल समुदाय और लैंड ओनर पर खास फोकस

by | Mar 20, 2026 | Others

Kanika katiayar ( Delhi )

गुवाहाटी/नई दिल्ली: असम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी बिसात बिछा दी है। पार्टी ने चुनावी प्रचार से लेकर घोषणापत्र (Manifesto) तक की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस इस बार असम में 10-15 बड़ी गारंटियों के साथ मैदान में उतरने वाली है।

महिलाओं और ट्राइबल समुदाय के लिए ‘5 बड़ी गारंटी’

कांग्रेस के उच्च सूत्रों के अनुसार, पार्टी का मेनिफेस्टो मुख्य रूप से महिलाओं, जनजातीय (Tribal) समुदायों और भूमि स्वामियों (Land Owners) पर केंद्रित होगा।

  • महिला सशक्तिकरण: महिलाओं के लिए 5 विशेष गारंटियों का ऐलान किया जा सकता है।
  • लैंड ओनर और ट्राइबल कार्ड: जमीन के मालिकाना हक और आदिवासियों के हितों के लिए बड़े वादों की तैयारी है।
  • घोषणापत्र की तिथि: पार्टी मार्च के आखिरी सप्ताह तक अपना घोषणापत्र जारी कर सकती है।

अपर असम (Upper Assam) पर पैनी नजर

कांग्रेस के लिए इस बार सबसे बड़ी चुनौती ‘अपर असम’ है, जहां बीजेपी पारंपरिक रूप से मजबूत रही है।

  • कमजोरी को ताकत बनाने की कोशिश: डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, शिवसागर, जोरहाट, गोलाघाट, माजुली, लखीमपुर और धेमाजी जैसी करीब 30-35 सीटों पर कांग्रेस ने आक्रामक प्रचार का प्लान बनाया है।
  • वोट गणित: आंतरिक सर्वे के मुताबिक, बीजेपी और कांग्रेस के बीच वोट शेयर का अंतर केवल 4-5% का है। कांग्रेस की नजर मुस्लिम मतदाताओं के साथ-साथ ‘अहोम’ वोट बैंक पर भी है।

राहुल और प्रियंका संभालेंगे मोर्चा

25 मार्च से कांग्रेस अपना चुनावी अभियान तेज कर सकती है। अभियान के आखिरी 15 दिनों के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है:

राष्ट्रीय नेता: पार्टी के अन्य बड़े दिग्गजों को भी अपर असम की सीटों पर तैनात किया जाएगा।

राहुल गांधी: राज्य में 4 से 5 बड़ी जनसभाएं करेंगे।

प्रियंका गांधी: उनकी रैलियों की संख्या अधिक रखी जा सकती है ताकि महिला वोटरों को साधा जा सके।

Tags : Assam

बंगाल