Amit Malviya: कई बार सोशल मीडिया पर अचानक फेक न्यूज फैलने लगती है। इतना ही नहीं देश विरोधी बातें तो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। कई बार सोशल मीडिया अकाउंट्स पर जाति से जुड़ी बातें भी खूब चर्चा में आ जाती हैं।
अमित मालवीय का सोशल मीडिया को लेकर बड़ा दावा
इसी को लेकर BJP के नेशनल इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के इंचार्ज अमित मालवीय ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रची जा रही है। सोशल मीडिया पर ऐसे बहुत सारे हैंडल मौजूद हैं जो भारत विरोधी बातें करते हैं, लेकिन अगर उनकी लोकेशन देखी जाए तो पता चलता है कि वे भारत के बाहर और खासकर पाकिस्तान-बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहे हैं।
भारत विरोधी साजिश पर बोले अमित मालवीय
इसके साथ ही अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर X पर लिखा कि X की तरफ से लोकेशन डिटेल्स दिखाना शुरू करने के बाद, एक दिलचस्प पैटर्न सामने आया है। पता चला है कि बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक, हिंदू विरोधी और जाति आधारित भेदभाव फैलाने वाले कई हैंडल भारत से ऑपरेट नहीं हो रहे हैं। इनमें से कई पाकिस्तान, बांग्लादेश, एशिया और दुनिया के दूसरे हिस्सों से चलाए जा रहे हैं। इनमें से लगभग सभी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए कई बार अपने यूजरनेम बदले हैं। यह क्या दर्शाता है? भारत के सामाजिक विमर्श को प्रभावित करने के लिए फेक न्यूज फैलाने और देश के अंदर विभाजन को गहरा करने के लिए एक कोऑर्डिनेटेड ग्लोबल ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
SIR के मुद्दे पर CM ममता पर किया पलटवार
अमित मालवीय ने अपनी एक पोस्ट पर SIR के मुद्दे को उठाया। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि आप फिर से झूठ बोल रही हैं- तथ्यों को तोड़-मरोड़ रही हैं, अपने भ्रष्ट प्रशासन का दुरुपयोग करके झूठी कहानियां गढ़ रही हैं, और बीएलओ के लिए झूठे आंसू बहा रही हैं। जब तक एक स्वतंत्र जांच सच्चाई सामने नहीं ला देती, तब तक आपके शब्दों की कोई विश्वसनीयता नहीं है।
ये भी पढ़ें: पलटूराम’ से ‘किंगमेकर’ तक नीतीश कुमार ने ऐसे पलट दीं बिहार की सियासी बिसात, विपक्ष रह गया हक्का-बक्का

