Viral Video : कहते हैं कि इंसान को न तो किस्मत से ज्यादा और न ही समय से पहले कुछ मिलता है। कई बार जिंदगी में ऐसे हादसे सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग दंग रह जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग की जान महज कुछ सेकंड से बची।
अचानक गिरी दीवार
वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे बने घर के पास टहलते नजर आते हैं। घर के सामने एक ऊंची दीवार खड़ी थी और उसके दूसरी ओर एक खाली मैदान था। बुजुर्ग कुछ देर तक दीवार के पार झांकते रहते हैं। अचानक बिना किसी आंधी-तूफान या झटके के दीवार पलभर में ताश के पत्तों की तरह गिर पड़ती है। ईटों के ढहते ही धूल का गुबार फैल जाता है और एक पल को ऐसा लगता है कि बुजुर्ग मलबे में दब गए होंगे। लेकिन चमत्कार यह हुआ कि गिरने से ठीक कुछ सेकंड पहले ही वह पीछे हट गए और उनकी जान बच गई।
चंद कदम ने बचाई जान
अगर वह एक कदम भी देर से हटते तो शायद स्थिति भयावह हो सकती थी। लेकिन सही समय पर पीछे हट जाने से उन्हें कोई चोट तक नहीं आई। यह हादसा उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता था, लेकिन किस्मत ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
लोगों के लिए बना चर्चा का विषय
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। कुछ ही घंटों में इसे लाखों लोग देख चुके हैं। जहां कुछ लोगों ने इसे अच्छे कर्मो का फल बताया, तो वही कईयों ने मजाक में लिखा कि शायद दीवार में सीमेंट का इस्तेमाल ही नहीं हुआ था। एक यूजर ने लिखा, “होनी को कोई नहीं रोक सकता, ये तो भगवान की कृपा थी।”
सवाल अभी भी बरकरार
वीडियो देखने के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर बिना किसी वजह के दीवार क्यों और कैसे गिर गई? न कोई तेज हवा चली और न ही उसे किसी ने छेड़ा। अब यह रहस्य लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।
ये भी पढ़े – नोएडा में डेंगू का डंक, जिला अस्पताल में पांच मरीज भर्ती
यह वीडियो (Viral Video) लोगों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर करता है कि जिंदगी और मौत के बीच की दूरी कभी-कभी बस कुछ सेकंड और कुछ कदमों की होती है।

