होम = Others = महाराष्ट्र में हुए प्लेन क्रैश में डिप्टी CM अजित के साथ UP की पिंकी की हुई मौत, पिता बोले- बेटी ने मिलने का किया था वादा

महाराष्ट्र में हुए प्लेन क्रैश में डिप्टी CM अजित के साथ UP की पिंकी की हुई मौत, पिता बोले- बेटी ने मिलने का किया था वादा

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार को प्लेन क्रैश में अजित पवार संग 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में अजित पवार के अलावा सुमित कपूर, शांभवी पाठक, विदित जाधव और पिंकी माली शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, पिंकी माली प्लेन में कैबिन क्रू थीं। पिंकी माली मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला की रहने वाली थीं। उनके पिता शिव कुमार महाराष्ट्र में शिवसेना नेता हैं। पिंकी का घर जौनपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूसर केराकत तहसील के भैंसाै गांव में है।

पिता ने बताया पिंकी ने मिलने का किया था वादा

पिंकी के पिता ने कहा, “पांच सालों से वो प्राइवेट चार्टर फ्लाइट में काम करती थी। आखिरी बार मतदान के दिन आई थी. वो लोग ठाणे में रहते हैं। मतदान के दिन आकर शाम तक हम लोगों के साथ थी। कल फोन किया मैं अजित दादा पवार के साथ बारामती जा रही हूं. पापा मैं वहां से नांदेड़ चली जाऊंगी। आने के बाद मिलती हूं, ऐसा बोला था। लास्ट वर्ड उसका यही था।” पिता ने बताया, “उसकी शादी हो चुकी थी। बच्चे नहीं थे। परिवार में मैं, मेरा लड़का और पत्नी हैं।”

क्रैश हुआ प्लेन 16 साल था पुरान

कनाडाई विमान कंपनी बॉम्बार्डियर के बनाए गए लियरजेट प्लेन का इस्तेमाल कई चार्टर कंपनियां करती हैं। इस प्लेन में दो हनीवेल TFE731-20AR/BR टर्बोफैन इंजन लगे होते हैं और इसमें एक बार में लगभग आठ यात्री यात्रा कर सकते हैं। करीब तीन हजार किलोमीटर की रेंज में तेज़ी से उड़ान भरने की क्षमता के लिए यह प्लेन जाना जाता है। पीआईबी के मुताबिक, बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हुआ लियरजेट-45 विमान 2010 में बना था यानी यह लगभग सोलह साल पुराना था।

ये भी पढ़ें: अजित पवार के प्लेन क्रैश से पहले क्या कैप्टन ने की थी MAYDAY कॉल? AAIB कर रहा है इस हादसे की जांच