होम = Cover Story Featured = नरवणे की अप्रकाशित किताब पर FIR के बाद राहुल गांधी का रिएक्शन, कहा- मुझे नहीं लगता वह झूठ बोलेंगे

नरवणे की अप्रकाशित किताब पर FIR के बाद राहुल गांधी का रिएक्शन, कहा- मुझे नहीं लगता वह झूठ बोलेंगे

संसद परिसर में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना चीफ जनरल एमएम नरवणे की अप्रकाशित किताब ‘For Star of Destiny’ को मीडिया में दिखाने जाने का मामला अब तूल पकड़ता दिख रहा है। दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और न्यूज फोरम में किताब से जुड़ी जानकारी को संज्ञान में लिया है। पुलिस ने “अभी तक अप्रूव न हुई पब्लिकेशन के कथित लीक/उल्लंघन के मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की है। अब इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया बयान सामने आया है। उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि या तो पेंगुइन इंडिया झूठ बोल रहा है या फिर जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह संभावना जताई कि जनरल नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे।

ये भी पढ़ें: लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष ने किया हंगामा, राहुल गांधी को नहीं बोलने देने पर विपक्ष ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

किताब पर पेंगुइन का आया बयान

पेंगुइन  रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने कहा कि उसके पास पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब ‘For Star of Destiny’ के एक्सक्लूसिव पब्लिशिंग राइट्स हैं, और साफ किया कि अनधिकृत कॉपियों के सर्कुलेशन की खबरों के बीच यह किताब अभी तक पब्लिश नहीं हुई है। बाजार में मौजूद कॉपियां अवैध हैं और यह कॉपी राइट का उल्लंघन है।

राहुल गांधी ने संसद में किताब के कुछ अंश का किया था जिक्र

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बजट सत्र के दौरान एक मैगजीन के आर्टिकल का उल्लेख किया था। जो नरवणे की किताब ‘For Star of Destiny’ से लिए गए थे। दरअलस आर्टिकल में चीनी सेना के टैंक के भारतीय सीमा में डोकलाम क्षेत्र में प्रवेश का जिक्र था। इस पर राहुल गांधी ने सरकार का पक्ष जानना चाह रहे थे। लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ और गृह मंत्री अमित शाह ने अप्रकाशित किताब का हवाला देकर विषय को खारिज कर दिया। जिसके बाद सदन में विपक्ष के सांसदों ने हंगामा किया था।

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने संसद परिसर में दिखाई EX जनरल नरवणे की किताब, जानिए किताब में क्या है और बीजेपी क्यों कर रही है इसका विरोध