होम = Others = 75 साल बाद कश्मीर में गूंजेगा आध्यात्मिक शंखनाद! दशार कुंभ 2026 की भव्य घोषणा, क्या है इसका रहस्य?

75 साल बाद कश्मीर में गूंजेगा आध्यात्मिक शंखनाद! दशार कुंभ 2026 की भव्य घोषणा, क्या है इसका रहस्य?

by | Apr 20, 2026 | Others

Dashara Kumbh 2026: नई दिल्ली में आयोजित एक अहम प्रेस वार्ता में ‘कश्मीर दशार कुंभ 2026’ का ऐलान किया गया, जिसने धार्मिक और सांस्कृतिक जगत में उत्साह की नई लहर पैदा कर दी है। यह भव्य आयोजन स्वामी कविकानंद सरस्वती के सानिध्य और पंडित ओंकारनाथ शास्त्री के मार्गदर्शन में संपन्न होगा।

क्या है ‘दशार कुंभ’ का महत्व?

आयोजकों के अनुसार ‘दशार’ का अर्थ है दस विशेष खगोलीय योगों का संगम। जब ये दुर्लभ योग बनते हैं, तब कश्मीर की पवित्र नदियों वितस्ता (झेलम) और सिंधु का संगम प्रयाग के समान फलदायी माना जाता है। लगभग 75 वर्षों बाद यह शुभ संयोग फिर बन रहा है, जिसे आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है।

कब और कहां होगा आयोजन?

यह 10 दिवसीय महोत्सव 15 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक Ganderbal जिले के शादिपोरा-वसकूरा संगम में आयोजित किया जाएगा।

क्या-क्या होंगे कार्यक्रम?

इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए कई धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होंगी-

पवित्र संगम स्नान
धार्मिक अनुष्ठान और शास्त्रार्थ
आध्यात्मिक प्रवचन
कश्मीरी लोक और शास्त्रीय संगीत
सामुदायिक मेल-मिलाप

क्या है आयोजन का उद्देश्य?

स्वामी कविकानंद सरस्वती के अनुसार, इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कश्मीर की प्राचीन आध्यात्मिक विरासत को पुनर्जीवित करना और “ईश्वर एक है” का संदेश देना है। इसे 2030 के प्रस्तावित महाकुंभ की दिशा में एक बड़ा कदम भी बताया गया है।

ज्योतिषीय दृष्टि से क्यों खास?

पंडित ओमकारनाथ शास्त्री ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि खगोलीय और वैज्ञानिक महत्व भी रखता है। यह उन प्राचीन ज्योतिषीय गणनाओं और ज्ञान को पुनर्जीवित करने का प्रयास है, जो सदियों से भारतीय परंपरा का हिस्सा रहे हैं।

किन संस्थाओं का सहयोग?

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए कई संस्थाएं मिलकर काम कर रही हैं, जिनमें सनातनी फाउंडेशन, स्वदेशी सनातन संघ और अन्य सांस्कृतिक संगठन शामिल हैं। ‘कश्मीर दशार कुंभ 2026’ सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और खगोलीय विज्ञान का अनोखा संगम बनने जा रहा है, जो कश्मीर को फिर से आध्यात्मिक केंद्र के रूप में स्थापित कर सकता है।