होम = Others = एक्टर गोविंद ने बताई 18 साल पहले पॉलिटिक्स छोड़नी की वजह, कहा- नहीं चाहता था फैमिली लाइफ खराब हो

एक्टर गोविंद ने बताई 18 साल पहले पॉलिटिक्स छोड़नी की वजह, कहा- नहीं चाहता था फैमिली लाइफ खराब हो

Actor Govinda News: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने एक इंटरव्यू में 2008 में पॉलिटिक्स छोड़ने का खुलासा किया है। इंटरव्यू में गोविंदा ने पत्नी के आरोपों को लेकर पूछे गए, ‘उन्होंने (गोविंदा) बेटे के करियर में मदद नहीं की’ सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मैं नहीं चाहता था कि पॉलिटिक्स मेरी फैमिली लाइफ को प्रभावित करे और मेरे बच्चों पर बुरा असर डाले इसलिए मैंने पॉलिटिक्स छोड़ दी।” गौरतलब है, बीते कुछ समय से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी पत्नी सुनीता द्वारा गोविंदा को लेकर सोशल मीडिया पर बयान आते रहते है जो गोविंदा के फैंस को असहज करते हैं।

क्या कहा गोविंदा ने

गोविंदा ने कहा, ‘मैं जिस समय राजनीति से बाहर निकला, मैंने यही सोचा कि मेरी वजह से मेरे बच्चों को किसी भी तरह की तकलीफ न हो। मैंने साजिद नाडियाडवाला से कहा तो उन्होंने अपना केबिन मेरे बेटे को दे दिया। मुझसे ज्यादा पूछा नहीं गया और घर में ऐसा माहौल तैयार किया गया जिसमें बोला गया कि मैं फिल्मी करियर में नाकामयाब हूं।’

गोविंद के बेटे यशवर्धन जल्द करेंगे डेब्यू

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशवर्धन जल्द ही साजिद खान की अपकमिंग हॉरर फिल्म से एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। यशवर्धन से पहले गोविंदा और सुनीता की बेटी टीना अपना एक्टिंग डेब्यू कर चुकी हैं। हालांकि, उनकी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

गोविंद 2004 में कांग्रेस में शामिल हुए थे

गोविंदा वर्ष 2004 में कांग्रेस में शामिल हुए और कांग्रेस पार्टी के टिकट पर जीतकर संसद पहुंचे थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में गोविंदा ने बीजेपी के कई बार के सांसद और कद्दावर नेता राम नाईक को हराया था। हालांकि, बाद में गोविंदा ने राजनीति छोड़ दी थी, और कभी राजनीति में वापसी ना करने की बात कही थी। लेकिन साल 2024 में एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना में शामिल हो गए।

ये भी पढ़ें: एक्टर गोविंदा के अफेयर पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, कमबैक पर कही ये बात