Yamuna Expressway Accident : मौत के एक्सप्रेसवे के नाम से जाना जाने वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे (Yamuna Expressway Accident) थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही मामले फिर शुक्रवार-शनिवार की रात देखने को मिले हैं जिसमें दो अलग-अलग मामलों में 6 लोगों की मौत, 10 घायल हुए हैं। पहले हादसे में एक कार सामने जा रही भारी वाहन में जाकर टकरा गई, जिसमें कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो लोगों को चोट लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों को अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। इसके अलावा एक और दूसरा मामला दिल्ली से मध्य प्रदेश जाने के दौरान हुआ है। जिसमें एक निजी बस के पलटने से 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों के परिजनों से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है।
एक मामले में 6 लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, “सुबह करीब 3 बजे एक इको कार दिल्ली से आगरा जा रही थी। इसी दौरान शायद ड्राइवर को नींद आने की वजह से कार आगे चल रहे एक भारी वाहन से टकरा गई। इस हादसे में इको सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी मिलते ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनका इलाज कराया जा रहा है। परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है।
दूसरे हादसे में पलटी निजी बस
एसएसपी श्लोक कुमार ने एक और मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 4 बजे एक प्राइवेट बस पलट गई। बताया जा रहा है कि यह बस दिल्ली से मध्य प्रदेश जा रही थी। इस घटना में करीब 8 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की स्थिति सामान्य है। डीएम और हमारे द्वारा सभी घायलों से मुलाकात भी की गई है। उनके परिजनों से भी संपर्क स्थापित किया गया है। इसके अलावा इन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है।

