होम = Others = गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मजदूर की मौत

गाजियाबाद के शालीमार गार्डन में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मजदूर की मौत

by | Jul 15, 2025 | Others

Ghaziabad News : गाजियाबाद के शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में स्थित बी-153 अपार्टमेंट में एक दुखद हादसा (Accident in Ghaziabad) सामने आया है। मंगलवार को एक मजदूर, सुमित, अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्से पर मरम्मत का काम करते समय नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

कैसे हुए हादसा

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले, सोमवार को इसी अपार्टमेंट के ऊपरी हिस्से का छज्जा अचानक नीचे खड़ी एक थार गाड़ी पर गिर गया था। इस हादसे के बाद छज्जे की मरम्मत का काम शुरू किया गया था, जिसमें सुमित शामिल था। मरम्मत के दौरान संतुलन बिगड़ने या अन्य कारणों से सुमित नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई।

मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरक्षा उपायों की कमी इस हादसे का कारण हो सकती है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर चिंता जताई है। यह घटना निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

यह भी पढ़े: PM Kisan Yojana : अब किसान होंगे मालामाल, इस बार इतने रुपये खाते में आएंगे, जाने पूरी अपडेट