होम = Others = एक रात की दुल्हन…. साड़ी पहनकर नोएडा पुलिस के साथ युवक ने लगाए ठुमके, Video  

एक रात की दुल्हन…. साड़ी पहनकर नोएडा पुलिस के साथ युवक ने लगाए ठुमके, Video  

by | Jul 26, 2025 | Others

Noida Video Viral : आजकल लोग फेमस होने के लिए क्या कुछ नहीं करने लगे है। ये तो आपने सोशल मीडिया पर देखा ही होगा। लाइक्स और वायरल होने वाले क्या कर रहे हैं, यह भूल जाते हैं। ऐसे में नोएडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक ने साड़ी पहन रखी है। एक रात की दुल्हन नाम के गाने पर पुलिस वाले के साथ ठुमके लगाते दिख रहा है। इस वीडियो को किसी यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो अब वायरल हो रहा है। लोगों ने वीडियो को नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल का होना बताया है।

क्या है वायरल रील में देखें

सोशल मीडिया पर करीब 54 और 52 सेकेंड को दो वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक साड़ी पहने हुए एक रात की दुल्हन गाने पर अश्लील डांस कर रहा है। जिसमें उसने एक पुलिसकर्मी को भी वीडियो में शामिल कर रखा है। युवक उसके आगे पीछे नृत्य कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दलित प्रेरणा स्थल का है। यहां पर रोजाना कई लोग वीडियो बनाने आते रहते हैं। वीडियो की बात करें तो युवक ने महिला के कपड़े पहने हुए है। उधर, दूसरे वीडियो में दो युवक एक गीत पर नृत्य करते हुए रील बना रहे हैं।

पुलिस से कार्रवाई की मांग

इस वीडियो को प्रमोद कुमार आजाद नाम के यूजर ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए, यूपी और नोएडा पुलिस को टैग करते हुए कहा-  ऐसे वीडियो बनाने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें अन्यथा ऐसे लोग हमारे द्वारा रंगे हाथ पकड़े जाते हैं तो इनका इलाज भीम आर्मी द्वारा किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार पार्क की सिक्योरिटी की होगी। वीडियो के वायरल होने पर यूजर ने एक्स पर यूपी और नोएडा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। एडीसीपी नोएडा सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- नोएडा में अधूरे विकास कार्यों पर सख्ती! भंगेल एलिवेटेड रोड समेत इन 15 परियोजनाओं के पूरा न होने पर लगेगी पेनल्टी