Ayodhya Diwali 2025: अयोध्या से लेकर काशी तक दीपोत्सव की भव्यता देखते ही बन रही थी। दीयों से जगमग बनारस के घाटों ने मानो यह संदेश दिया – जहां गंगा बहती है, वहां रोशनी कभी कम नहीं होती।”

दीपावली के पावन अवसर पर वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का दृश्य मनमोहक रहा।

गंगा तट पर सजी दीयों की अनगिनत कतारों ने पूरा घाट स्वर्णिम आभा से नहला दिया।

इस विशेष अवसर पर घाट पर 1100 दीपों से ‘शुभ दीपावली’ लिखा गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

हजारों की संख्या में लोग घाट पर बैठकर आरती के दिव्य स्वर और लहराती आरती की लौ में खो गए।

खास बात यह रही कि बीते 100 दिनों से निर्धारित स्थल से हटकर संपन्न हो रही गंगा आरती दीपावली पर अपने पारंपरिक स्थान पर आयोजित की गई, जिससे श्रद्धालुओं में उल्लास की लहर दौड़ गई।

