Suicide Case : आजकल गेम की लत बच्चों को अंधेरे की ओर ढकेल रहे हैं। बाहर जाकर खेलने की जगह बच्चें घर में रहकर मोबाइल गेम खेलते हैं। आप में से भी कई लोगों के बच्चे अक्सर फोन में ही लगे रहते होंगे। अगर हां तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल, मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अकालंक जैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
क्यों किया सुसाइड
जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार रात को हुई, जिसने पूरे शहर को हिला दिया है। बताया जा रहा है कि छात्र ऑनलाइन ‘फ्री फायर’ गेम में 2800 रुपये हार गया था और उसे डर था कि उसके माता-पिता उसे डांटेंगे या सजा देंगे।छात्र के दादा ने सबसे पहले उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा। तुरंत उसे डीएनएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मानसिक तनाव में आकर लगा दी फांसी
अकालंक जैन को मोबाइल गेमिंग की आदत थी और वह वाई-फाई से जुड़े मोबाइल से फ्री फायर खेलता था। उसने अपनी मां के क्रेडिट कार्ड को गेमिंग ऐप से लिंक कर दिया था, जिससे 2800 रुपये कट गए थे। यह जानकारी उसने खुद मां को दी थी, लेकिन डर था कि पिता नाराज होंगे। इसी मानसिक तनाव में उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। वह एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था और उसके पिता अंकेश जैन ऑटो पार्ट्स के व्यापारी हैं। परिवार में उसका एक छोटा भाई भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है।
ये भी पढ़े- उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 का शंखनाद : 9 सितंबर को होगा मतदान, जानिए कब, कैसे और कौन करेगा वोट

