होम = Others = Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन हादसे में यात्रियों के साथ 20 छात्रों की जान…

Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद प्लेन हादसे में यात्रियों के साथ 20 छात्रों की जान…

by | Jun 12, 2025 | Others

Ahmedabad : गुजरात में हुए हादसे में 242 यात्रियों की जान के साथ-साथ 20 छात्रों के मौत की आशंका भी व्यक्त जा रही है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस दर्दनाक हादसे की जो तस्वीरे सामने आई हैं वो विचलित करने वाली है। समय के साथ मरने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। हादसे के बाद से घटनास्थल की वीडियो फोटो सामने आ रही हैं, जिसे देखकर घटना में जान गंवाने वालों की संख्या का पता लगाया जा सकता है।

आसमान में उठ काला धुआं

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बोइंग 787-8 विमान में सवार 242 लोगों में से कई की मौत की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने पुष्टि की है कि “कई लोगों” की मौत हुई है। दोपहर करीब 2 बजे अहमदाबाद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानी नगर इलाके में यह हादसा हुआ। दुर्घटना उस समय हुई जब विमान उड़ान भर रहा था। घटनास्थल की तस्वीरों में मलबा जलता हुआ दिखाई दे रहा है और आसमान में काला धुआं उठ रहा है।  

बंगाल