होम = Cover Story Featured = पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार को घेरा, कहा- पलायन बढ़ रहा है, महिलाएं सुरक्षित नहीं, इंस्पेक्टर राज कायम

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार सरकार को घेरा, कहा- पलायन बढ़ रहा है, महिलाएं सुरक्षित नहीं, इंस्पेक्टर राज कायम

Pappu Yadav Exclusive Interview:पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को पटना कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। पटना और पूर्णिया में दर्ज 3 अलग-अलग मामलों से जमानत मिलने के बाद बाहर आए पप्पू यादव ने न्यूज़ इंडिया 24X7 के एडिटर इन चीफ राणा यशवंत को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में 31 साल पुराने केस और गिरफ्तारी को लेकर सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन पर कोई बड़ा क्रिमिनल मामला नहीं है और वे हमेशा कानून का पालन करते रहे हैं। पप्पू यादव के मुताबिक वे हर कार्यक्रम की जानकारी पहले से प्रशासन को देते हैं, फिर भी उन्हें भगोड़ा बताया गया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा सत्र के दौरान बिना स्पीकर की अनुमति गिरफ्तारी नियमों के खिलाफ है और इसी मुद्दे पर उन्होंने अपनी सफाई रखी।

ये भी पढ़ें: सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर पूर्णिया में समर्थकों का फूटा गुस्सा, मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध

पप्पू यादव ने अपनी गिरफ्तारी पर उठाए सवाल

सांसद पप्पू यादव ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा पुलिस अधिकारी मेरे घर पर रात साढ़े नौ बजे अपनी रिवॉल्वर लहराते हुए आए। पुलिस अधिकारी आक्रामक रवैये में दिए और उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा पुलिस का सारा व्यवहार सीसीटीवी में और मीडिया कर्मियों के कैमरे में रिकॉर्ड है। सांसद ने कहा, “बतौर सांसद मेरी इस तरह से गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए थी क्यों कि मेरे खिलाफ को गंभीर अपराध का मुकदमा नहीं है।”

PMCH के जिस रूम में रखा गया वहां अव्यवस्था थी: सांसद

सांसद पप्पू यादव के मुताबिक, कोर्ट के आदेश पर उन्हें मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। लेकिन ऐसे कमरे में रखा गया जहां अव्यवस्था। वो जगह इंसान के रहने लायक नहीं। उन्होंने आशंका जताई कि उस कमरे में सांप हो सकते थे। उन्होंने कहा कि कमरे में पीने के लिए पानी भी नहीं दिया गया। यहां कोई इलाज भी नहीं किया गया।

बिहार में 100-150 बच्चियां गायब हो रही है

इंटरव्यू में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में 100-150 बच्ची गायब हो रही है। लेकिन यह सिर्फ बिहार में नहीं बल्कि अन्य राज्यों में भी हो रहा है। उन्होंने पटना नीट छात्रा मामले को लेकर कहा कि इस केस के आने के बाद दूसरे बच्चों में भय है। उन्होंने कहा कि दरभंगा की एक छात्रा जो नीट की तैयारी कर रही थी उसने तैयारी छोड़ दी।

खुद को बताया बिहार का बेटा और सेवक

पूर्णिया लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने इंटरव्यू में खुद को बिहार का बेटा और जनता का सेवक बताया है। उन्होंने कहा, ““मैं जनता के लिए जीना चाहता हूं। लोगों की उम्मीदें हैं, तभी हम सबकी आलोचना और बातें भी सुनते हैं। आज हाल ये है कि कोई भी कुछ भी कह देता है, नीरज बाबू हों या कोई विधायक। सवाल ये है कि इतनी कटुता और आरोप आखिर क्यों फैलाए जा रहे हैं?”


BJP की SIR को लेकर तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मोनोपॉली कम चलेगी

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार की तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मोनोपॉली कम चलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में जो नाम जोड़े जा रहे हैं इनमें मुस्लिम और एसटी वर्ग के नाम नहीं जोड़े जा रहे हैं। साथ ही कहा कि मैं जात-पात की राजनीति नहीं करता। इसलिए चुनाव में जीत रहा हूं।

दरअसअल, पप्पू यदाव की हालिया गिरफ्तारी को उनके द्वारा राज्य कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरलतब है कि, पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट छात्र मौत मामले को उन्होंने जोरों से उठाया। यहां तक वे पीडि़ता के परिवार से मिले और न्याय की मांग की। पप्पू यादव लगातार इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 31 साल पुराने केस में पप्पू यादव को जमानत, लेकिन जेल से नहीं मिली रिहाई

बंगाल