होम = Others = अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 37 साल पहले भी हुआ था प्लेन क्रैश, 2 लोगों को छोड़कर सारे यात्री मारे गए थे

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 37 साल पहले भी हुआ था प्लेन क्रैश, 2 लोगों को छोड़कर सारे यात्री मारे गए थे

by | Jun 12, 2025 | Others

अहमदाबाद/नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। आशंका जाहिर की जा रही है कि प्लेन में सवार 242 यात्रियों में कोई भी जिंदा न बचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी सवार थे। हादसे के बाद गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। उधर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू भी दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि अहमदाबाद के जिस सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे पर यह विमान हादसा हुआ है, यहां पर 37 साल पहले भी एक यात्री प्लेन क्रैश हुआ था। आइए आपको उस घटना के बारे में बताते हैं…

1988 का वो मनहूस दिन…

19 अक्टूबर 1988 को अहमदाबाद गुजरात का इतिहास का सबसे बड़ा प्लेन हादसा हुआ था। इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट IC-113 टेकऑफ के दौरान क्रैश हो गई थी। दुर्घटनाग्रस्त विमान में 135 लोग सवार थे, जिनमें से 133 की मौत हो गई थी। प्लेन में सवार लोगों में सिर्फ 2 लोगों की जान बच पाई थी।

बंगाल