होम = News Top = अमेरिका की बात माननी पड़ी; वरना मंत्रियों को गोली मार देते: लीक वीडियो में वेनेजुएला की वर्किंग प्रेसिडेंट

अमेरिका की बात माननी पड़ी; वरना मंत्रियों को गोली मार देते: लीक वीडियो में वेनेजुएला की वर्किंग प्रेसिडेंट

by | Jan 25, 2026 | News Top

Venezuela’s acting president News: वेनेजुएला की वर्किंग प्रेसिडेंट डेल्सी डेल्सी रोड्रिग्ज़ का एक कथित नया वीडियो लीक हुआ है। 6 मिनट के इस लीक वीडियो में वर्किंग प्रेसिडेंट डेल्सी कह रही है कि हमारे पास 15 मिनट थे, अगर अमेरिका की शर्तों को नहीं मानते तो मंत्रियों और लोगों को गोली मार दी जाती। उनकी जान बचाने के लिए अमेरिका के सामने झुकना पड़ा।

वीडियो में मादुरो को मारे जाने का दावा किया गया

लीक वीडियो में वेनेजुएला की वर्किंग प्रेसिडेंट ने कहा है कि अमेरिकी सैनिकों ने उन्हें बताया था कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। अब वह उसके भाई व अन्य साथी अंजाम भुगतने को तैयार रहें। वह बेहद डरावना समय था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी धमकियां राष्ट्रपति मादुरो के अपहरण के पहले ही मिनट से शुरू हो गई थीं। कैबिनेट के कई सहयोगियों को अमेरिकी सैनिक ने जवाब देने के लिए 15 मिनट दिए थे।

लीक वीडियो में संचार मंत्री भी दिखे

लीक वीडियो में संचार मंत्री फ्रेडी नान्येज भी बोलते दिख रहे हैं जो डेल्सी का बचाव करते हैं। वह कहते हैं कि उनके (डेल्सी) खिलाफ चल रही अफवाहें बंद की जानी चाहिए। क्योंकि वे ही राष्ट्रपति और प्रथम महिला को वापस देश ला सकती हैं।

डेल्सी और ट्रंप के बीच हुई थी सीक्रेट डील?

यह वीडियो ऐसे समय में लीक हुआ है जब वर्किंग प्रेसिडेंट डेल्सी और ट्रंप प्रशासन के बीच सीक्रेट डील की रिपोर्ट सामने आई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि डेल्सी नवंबर 2025 से ही ट्रंप प्रशासन के संपर्क में थी और निकोलस के हटाए जाने के बाद देश की नई राष्ट्रपति बनने को इच्छुक थीं।

अमेरिकी सैनिकों ने निकलस मादुरो और उनकी पत्नी पकड़ा था

अमेरिकी सैनिकों ने सीक्रेट मिशन चलाकर वेनेजुएला में 63 साल के राष्ट्रपति निकलस मादुरो और उनकी पत्नी को उनके आवास परिसर से पकड़ा था। यह अचानक रातों-रात चलाया गया एक अभियान था, जिसमें कुछ सैन्य ठिकानों पर हमले भी हुए। मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका की एक जेल में रखा गया है। उसके बाद डेल्सी को वर्किंग प्रेसिडेंट बनाया गया था। इस घटना की रूस और चीन समेत अन्य देशों ने अमेरिका की आलोचना की थी।

ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेनी विदेश मंत्री ने रूस के हमले की कड़ी आलोचना की, कहा- पुतिन की जगह कठघरे में

बंगाल